ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

पनोरमा ग्रुप ने निकाली भव्य झांकी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

PURNEA : पनोरमा ग्रुप द्वारा आयोजित पनोरमा स्टार सीजन-04 में इसबार कई विधाओं में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को पूर्णिया के कला भवन से भव्य झांकी निकाला

पनोरमा ग्रुप ने निकाली भव्य झांकी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
First Bihar
2 मिनट

PURNEA : पनोरमा ग्रुप द्वारा आयोजित पनोरमा स्टार सीजन-04 में इसबार कई विधाओं में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को पूर्णिया के कला भवन से भव्य झांकी निकाला गया. मौके पर शहर के वरिष्ठ साहित्यकार भोलानाथ आलोक और पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर झांकी को रवाना किया. 


झांकी में मुख्य रूप से पूर्णिया कला केंद्र की छात्राएं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का स्लोगन लेकर साथ-साथ चल रही थीं. जबकि नुक्कड़ नाटक के कलाकार विभिन्न चौक चौराहों पर अपना नाटक का प्रदर्शन कर लोगों को समाज में सही दिशा पर चलने का संदेश दे रहे थे. 


झांकी कार्यक्रम कला भवन से निकलकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहा होते हुए जिला स्कूल में पहुंचकर संपन्न हुई, जहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों के बीच पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने शिल्ड और नगद इनाम देकर सभी कलाकारों की हौसला अफजाई करते हुए सम्मानित किया. 


इधर नृत्य, संगीत, चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी पनोरमा ग्रुप के e homes में अपना-अपना ऑडिशन दे रहे थे. पूर्णिया नाटक मंच के मिथिलेश राय, कोशी आलोक प्रोडक्शन के सुनील सुमन, पनोरमा ग्रुप के नंदन झा, मोनू यादव, बिट्टू, रितेश झा, सत्यम झा, जेनेन्द्र झा, अनुराग, बिक्रम भगत और शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद थे. 

टैग्स