ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

Bihar News : राजगीर घुमने जा रहे हैं तो जान लें यह बात,बदल गया टाइम

Bihar News : गर्मी के मौसम में यदि आप घुमने राजगीर जा रहे है तो जान लीजिये। जू सफारी,नेचर सफारी और ग्लास ब्रिज खुलने के समय में बदलाव किया गया है ...

Bihar news
Bihar news
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News : बढ़ती गर्मी और तापमान में हो रही लगातार वृद्धि को देखते हुए वन विभाग ने राजगीर आने वाले पर्यटकों के लिए एक अहम फैसला लिया है। 


जानकारी के अनुसार अब जू सफारी, नेचर सफारी, ग्लास ब्रिज और बर्ड एवियरी में पर्यटकों की एंट्री सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही होगी। इस संबंध में नालंदा वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार एम और जू सफारी निदेशक रामसुंदर एम ने संयुक्त आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था 24 अप्रैल से लागू होगी। 


बताया जा रहा है कि, इससे पहले पर्यटकों को सुबह 8 बजे से प्रवेश की अनुमति थी, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए इसे दो घंटे पहले कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों राजगीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है, जिससे न केवल वन्य प्राणियों पर असर पड़ रहा है, बल्कि पर्यटकों की सेहत पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।


आपको बताते चलें कि, गर्मी के इस चरम दौर में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जोखिम से बचाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। साथ ही, वन्य जीवों की भी रक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष भी भीषण गर्मी के दौरान यही निर्णय लिया गया था, जिससे पर्यटकों को राहत मिली थी।