ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

BIHAR NEWS: अब नालंदा में पुलिसवाले पिटे, हवलदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल

BIHAR NEWS : बिहार पुलिस पर इस हमले में पुलिसवाले घायल हो गए हैं। इस बार नालंदा जिले में पुलिसवालों को लोगों ने निशाना बनाया है।

Bihar news
Bihar news
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में पुलिस टीम पर एक बार फिर जानलेवा हमला किया गया है। इस बार नालंदा जिले में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है। 


बिहार पुलिस पर इस हमले में पुलिसवाले घायल हो गए हैं। इस बार नालंदा जिले में पुलिसवालों को लोगों ने निशाना बनाया है। यह मामला जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के टीको डीह गांव में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें कौआकोल थाने के एक हवलदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।


वहीं, पुलिस लड़की पक्ष के धनबाद के चार लोगों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे गांव पहुंची थी।


इधर, बंधक बनाए लोगों को लेकर लौटने के क्रम में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पकरी बरवा के एसडीपीओ महेश चौधरी ने हवलदार के घायल होने की पुष्टि की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। एसएचओ दीपक कुमार के मुताबिक मुस्लिम परिवार के लोगों के बीच शादी को लेकर विवाद का मामला है। 


इधर, दो दिन पूर्व टीको डीह के लड़के की शादी नेमतुल धमनी गांव में हुई थी। उस दिन भी विवाद हुआ था। मंगलवार को लोग लड़की की विदाई के लिए गए थे।