ब्रेकिंग
Har Ghar Tiranga : हर घर तिरंगा अभियान में CM सम्राट की बड़ी अपील, लोकसेवक आवास पर फहराया तिरंगा; जानें क्या कहाNEET Paper Leak : NEET में फिर सेंध! अगले एग्जाम की भी सेटिंग, 30 लाख तक वसूली; बिहार में 3 गिरफ्तारBihar Sand Ghat: बिहार में नए बालू घाटों की होगी पहचान, 10 से 12% तक बढ़ सकती है घाटों की संख्या; सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारीBihar News : अस्पताल में बेड के लिए अब नहीं भटकेंगे मरीज! बिहार में AI बताएगा किस अस्पताल में ICU-वॉर्ड खाली है या नहीं₹5.39 लाख बिजली बिल बकाया था, कनेक्शन कटा फिर बिजली चोरी का केस; पटना HC ने FIR की रद्दHar Ghar Tiranga : हर घर तिरंगा अभियान में CM सम्राट की बड़ी अपील, लोकसेवक आवास पर फहराया तिरंगा; जानें क्या कहाNEET Paper Leak : NEET में फिर सेंध! अगले एग्जाम की भी सेटिंग, 30 लाख तक वसूली; बिहार में 3 गिरफ्तारBihar Sand Ghat: बिहार में नए बालू घाटों की होगी पहचान, 10 से 12% तक बढ़ सकती है घाटों की संख्या; सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारीBihar News : अस्पताल में बेड के लिए अब नहीं भटकेंगे मरीज! बिहार में AI बताएगा किस अस्पताल में ICU-वॉर्ड खाली है या नहीं₹5.39 लाख बिजली बिल बकाया था, कनेक्शन कटा फिर बिजली चोरी का केस; पटना HC ने FIR की रद्द

नीतीश के मंत्री पर लोगों ने फेंका गोबर, गंदी-गंदी गाली देकर गांव से भगाया

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. एनडीए और महागठबंधन के नेता अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान

नीतीश के मंत्री पर लोगों ने फेंका गोबर, गंदी-गंदी गाली देकर गांव से भगाया
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. एनडीए और महागठबंधन के नेता अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान सत्ताधारी दल के नेताओं को लोगों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है. ताजा मामला लखीसराय जिले का है. जहां बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री विजय सिन्हा को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा है.




श्रम संसाधन मंत्री विजय सिन्हा लखीसराय के तरहारी गांव में जनसंपर्क अभियान को लेकर लोगों से मिलने पहुंचे थे. मंत्री विजय सिन्हा लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं. लेकिन इनके काम को लेकर स्थानीय लोगों में काफी असंतोष है. जब मंत्री जी अपने ही इलाके में लोगों से वोट की अपील करने पहुंचे तो उनके ऊपर लोगों का गुस्सा भड़क उठा और लोग उन्हें गांव से खदेड़ने लगे.




इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें श्रम संसाधन मंत्री विजय सिन्हा को लोग भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए सुनाई दे रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से उनके ही विधानसभा के लोग मंत्री जी की जमकर फजीहत कर रहे हैं. मंत्री से नाराज लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की. इतना ही नहीं  जब उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने मंत्री जी पर गोबर फेंकना शुरू कर दिया.


इस घटना को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि वहां मौजूद कुछ लोगों द्वारा रोड़ेबाजी भी की गई. जब यह घटना हुई, इस दौरान उस इलाके में काफी अफरा-तफरी मच गई. मंत्री जी को उल्टे पांव वहां से भागना पड़ गया. बताया जा रहा है कि जो समर्थक उनके साथ पहुंचे थे, उनकी मदद से जैसे-तैसे कर मंत्री जी को इस भीड़ से निकाला गया. इस संबंध में जब मंत्री जी से पूछा गया तो उन्होंने विपक्ष के माथे पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि यह उनकी साजिश है. 



टैग्स