ब्रेकिंग
हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ता

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाला कांड! दो मासूम बहनों के कटे शव मिलने से गांव में कोहराम

मुजफ्फरपुर के रामपुरहरी थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव में दो चचेरी बहनों की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। तीन दिन से लापता दोनों बच्चियों का हाथ-पांव और सिर कटा शव चौर से बरामद हुआ। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है।

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाला कांड! दो मासूम बहनों के कटे शव मिलने से गांव में कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहरी थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव में बुधवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब तीन दिनों से लापता दो मासूम बच्चियों का क्षत-विक्षत शव गांव के बाहर चौर से बरामद किया गया। दोनों बच्चियों के शव हाथ-पांव और सिर कटे हुए हालत में मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


मृत बच्चियों की पहचान मकसूदपुर गांव निवासी राजेश राय की 12 वर्षीय पुत्री मौसमी कुमारी और वीरचंद्र कुमार की 7 वर्षीय पुत्री रूची कुमारी के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरी बहनें थीं। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां रविवार की शाम घर के पास खेल रही थीं। काफी देर तक जब वे घर नहीं लौटीं तो परिवार वालों ने पहले आसपास खोजबीन की। परिजनों को लगा कि गांव में चल रही बख्तोर भूईया बाबा की पूजा में दोनों चली गई होंगी, लेकिन देर रात तक जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिवार की चिंता बढ़ गई।


परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में भी बच्चियों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लगातार खोजबीन के बाद मंगलवार की सुबह रामपुरहरी थाना में दोनों बच्चियों के लापता होने की सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।


बुधवार सुबह गांव के धीरू राय के ईंट-भट्ठा के पास स्थित चौर में दोनों बच्चियों का शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में कोहराम मच गया। शवों की स्थिति बेहद भयावह थी, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने घटना को लेकर गहरा आक्रोश जताया और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।


घटना की जानकारी मिलते ही रामपुरहरी थाना पुलिस, एफएसएल टीम और अन्य वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। एफएसएल की टीम आसपास के इलाके से नमूने इकट्ठा कर जांच में जुटी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।


रामपुरहरी थाना अध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि बच्चियों के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी। परिजन और ग्रामीण भी खोजबीन कर रहे थे। बुधवार सुबह दोनों बच्चियों का शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।


इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मासूम बच्चियों की निर्मम हत्या ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाला कांड!… | FirstBihar