ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

मुजफ्फरपुर: ट्रेन में चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार; जेवरात बरामद

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने सद्भावना एक्सप्रेस में हुई चोरी का मामला सुलझाते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी हुए सोने-हीरे के आभूषण, आईफोन-16 सहित अन्य कीमती सामान बरामद किया।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने एक ट्रेन में हुई चोरी के मामले को सुलझाते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी हुए आभूषण और कीमती सामान बरामद किया हैं। 10 दिसंबर 2025 को सुमीत कुमार ने काजी मुहम्मद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके मौसा संजीव खेमका और मौसी प्रीति खेमका गाड़ी संख्या 14015 सद्भावना एक्सप्रेस के कोच ए/2 में यात्रा कर रहे थे, तभी सोनपुर स्टेशन के पास अज्ञात चोरों ने प्रीति खेमका का लेडीज पर्स चुरा लिया।


पर्स में तीन डायमंड अंगूठी, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का ब्रासलेट, एक आईफोन-16, इयर पॉड, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे महत्वपूर्ण सामान थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सहयोग के आधार पर लगातार छापेमारी की। 


इस दौरान, पटना के राजीव नगर और शिवहर के नगर शिवहर व सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र से कुल छह अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में अंकित कुमार (19), धीरज सिंह (40), मंजू देवी (40), शंकर शाह (57), रमेश कुमार (25), और बद्रीनाथ प्रसाद (57) शामिल हैं। 


पुलिस ने यात्री दंपति के चोरी हुए जेवरात सफलतापूर्वक बरामद कर लिए हैं। बरामद सामानों की सूची में कई हीरे और सोने के आभूषण शामिल हैं, जिनका विस्तृत वजन भी दर्ज किया गया है (जैसे हीरों का हार, ब्रासलेट, अंगूठियां)। इस छापामारी दल में हाजीपुर, सोनपुर और अपराध आसूचना शाखा सोनपुर के कई पुलिस अधिकारी और कर्मी शामिल थे, जिनमें थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और अनुसंधानकर्ता नीरज कुमार प्रमुख थे। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता