ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

देवघर दर्शन को गया था परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना; लाखों के गहने और नकदी लेकर हुए फरार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार देवघर दर्शन के लिए बाहर गया हुआ था, तभी बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना...

देवघर दर्शन को गया था परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना; लाखों के गहने और नकदी लेकर हुए फरार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के अनंत कमतौल गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। परिवार देवघर दर्शन के लिए घर से बाहर गया हुआ था, इसी दौरान बदमाशों ने सूने मकान में सेंधमारी कर लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।


जानकारी के अनुसार पीड़िता फूल कुमारी देवी अपने परिवार के साथ 9 मई की रात करीब 11:15 बजे देवघर दर्शन के लिए गई थीं। उनके पति चंद्रमोहन साह भी गांव से बाहर थे। घर पूरी तरह बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने देर रात घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए।


अगली सुबह ग्रामीणों की नजर टूटे हुए ताले पर पड़ी। लोगों ने तुरंत परिवार के सदस्यों को सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार जल्दबाजी में वापस गांव पहुंचा। घर के अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। अलमारी और बक्सों का सामान कमरे में बिखरा पड़ा था और कीमती सामान गायब था।


पीड़िता ने बताया कि चोर सोने की चेन, मंगलसूत्र, कान की बाली, नथिया, चांदी के कई आभूषण समेत करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही कुढ़नी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बाद में एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। जांच टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।


स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। वहीं पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।


फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है और संदिग्धों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।