ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

BIHAR CRIME : कॉलेज कैंपस में युवक शव बरामद,शरीर पर गंभीर चोट के निशान; शव की पहचान में जुटी पुलिस

मुंगेर के जेआरएस कॉलेज कैंपस परिसर में एक 30 से 35 वर्षीय युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। कॉलेज कैंपस में मॉर्निंग वॉकिंग करने लोगों ने कासिम बाजार थाना को जानकारी दी है।

BIHAR CRIME
युवक की हत्या
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी तांडव नहीं मचाते हो, इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है। जहां मुंगेर जेआरएस कॉलेज कैंपस में एक शव बरामद हुआ है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में लग गयी। 


जानकारी के मुताबिक,जमालपुर रोड के कासिमबाजार थाना क्षेत्र के नौलक्खा स्थित जेआरएस कॉलेज कैंपस परिसर में एक 30 से 35 वर्षीय युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद ह़ुआ है। इस बात की जानकारी पुलिस को कॉलेज कैंपस में मॉर्निंग वॉकिंग करने वालों ने लोगों ने दी। उसके बाद  मौके पर पहुंच पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। 


बताया जा रहा है कि दरअसल मुंगेर जिला अंतर्गत कासिमबाजार थाना क्षेत्र के नौलक्खा स्थित जेआरएस कॉलेज परिसर में उस समय मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग भयभीय हो गए जब उन्होंने कॉलेज कैंपस के चार दिवारी से लगा एक युवक का शव जो कि अर्धनग्न अवस्था में था को देखा। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था ही इसकी बड़ी बेरहमी से हत्या किसी धार धार हथियार से कई वार कर की गई है।


इस युवक के चेहरे और शरीर पर कई चोट के निशान थे। वहीं इस बात की सूचना पुलिस को दी गई और सूचना पाने पर आस पास के मौहल्ले के लोग भी वहां जमा हो गए। वहीं सूचना पा मौके पे पहुंचे पुलिस के द्वारा मामले की जांच करते हुए शव की शिनाख्त में जुट गई है। इसके साथ ही पुलिस के सूचना पर  एफएसएल की टीम पहुंच साक्ष्य जुटाने में लग गई है। साथ ही पुलिस के द्वारा जिले के अन्य थानों से भी संपर्क स्थापित कर शव को पहचान को लेकर बातचीत की जा रही है।