ब्रेकिंग
सारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्ट

मुंगेर में शराब माफिया ने किया पुलिस टीम पर हमला, QRT के 3 जवान घायल, सरकारी राइफल छीने जाने की खबर

मुंगेर के नयारामनगर थाना क्षेत्र में शराब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ। क्यूआरटी के तीन जवान घायल हुए हैं, जबकि एक सरकारी राइफल छीने जाने की खबर है। इलाके में भारी पुलिस बल की छापेमारी जारी है।

bihar
पुलिस पर हमला
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर से बड़ी खबर आ रही है, जहां शराब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। क्यूआरटी के 3 जवान इस हमले में घायल हो गये हैं। इस दौरान क्यूआरटी में शामिल सिपाही का सरकारी हथियार भी छीनने की खबर आ रही है। एसडीपीओ के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस इलाके की नाकेबंदी कर छापेमारी कर रही है।


मुंगेर मे नयारामनगर थानान्तर्गत पाटम पश्चिमी पंचायत अंतर्गत कन्हैयाचक पाटम रघुनाथटोला निवासी शराब कारोबारी पवन राय को पकड़ने गई नया रामनगर थाना की गश्ती पुलिस टीम पर शराब माफिय ने हमला कर दिया। शराब माफिया के हमले में क्यूआरटी टीम के 3 सिपाही आंशिक रूप से घायल हो गए। हमला के दौरान शराब माफिया के लोगों द्वारा क्यूआरटी टीम में शामिल जवान का सरकारी राइफल भी छीनने की खबर आ रही है। 


हालांकि घायल पुलिस जवान व राइफल छीने जाने के संबंध में सभी पुलिस पदाधिकारी फिलहाल छापेमारी जारी रहने की बात कहते हुए कुछ भी बताने से इंकार कर रहे। सूचना मिलने पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में नयारामनगर के अलावा मुफस्सिल, सफियासराय, कासिम बाजार, कोतवाली, पूरबसराय, वासुदेवपुर सहित सभी थानों की पुलिस देर शाम कन्हैयाचक पाटम रघुनाथटोला पहुंची। सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल के जवान गांव की घेराबंदी कर छापेमारी में जुटी है। 


समूचे गांव की घेराबंदी करते हुए किसी व्यक्ति को ना तो गांव में प्रवेश करने दिया जा रहा है और ना ही किसी को गांव से निकलने दिया जा रहा है। जिस गांव में पुलिस पर हमला की घटना घटित हुई है, वह इलाका पूर्व में नक्सल प्रभावित रह चुका है। बावजूद इसके सैकड़ों पुलिस छापेमारी में जुटी, अभी तक पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। ना ही लूटा गया राइफल पुलिस बरामद कर पाई है। 


हालांकि सरकारी राइफल छीने जाने की पुष्टि कोई वरीय पुलिस पदाधिकारी नहीं कर रहे हैं। एसपी सैयद इमरान मसूद ने सिर्फ इतना बताया कि शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस के साथ झड़प की सूचना मिली है। सदर डीएसपी के साथ अन्य थानों की पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया है। फिलहाल छापेमारी की जा रही है, इस संबंध में आवश्यक इनपुट मिलने पर ही कुछ बताया जा सकता है।

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट