ब्रेकिंग
पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडपटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंड

Amrit Bharat Station Scheme: अमृत भारत योजना के तहत जमालपुर और नव-निर्मित मुंगेर स्टेशन का डीआरएम मनीष गुप्ता ने किया स्थलीय निरीक्षण

Amrit Bharat Station Scheme: मुंगेर स्टेशन और जमालपुर का कार्य अमृत भारत स्टेशन योजना का आज मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने दोनों स्टेशनों पर पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण किया|

अमृत भारत स्टेशन योजना, Amrit Bharat Station Scheme, जमालपुर स्टेशन, Jamalpur Station, मुंगेर स्टेशन, Munger Station, रेलवे स्टेशन निर्माण, Railway Station Construction, डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता, DRM
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Amrit Bharat Station Scheme : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे द्वारा देशभर के कई स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेर जिला अंतर्गत आने वाले जमालपुर स्टेशन और नव-निर्मित मुंगेर स्टेशन पर कार्य युद्धस्तर पर जारी है।


आज मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता विशेष ट्रेन से मुंगेर पहुंचे और वहां चल रहे रिमॉडलिंग कार्य तथा यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद वे जमालपुर स्टेशन पहुंचे और निरीक्षण करते हुए बताया कि दोनों स्टेशनों का कार्य अब अपने अंतिम चरण में है। जल्द ही सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। डीआरएम ने बताया railwayकि प्रधानमंत्री द्वारा इन स्टेशनों का उद्घाटन किया जाना प्रस्तावित है, इसलिए कार्य में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जा रही है। रेलवे अधिकारी लगातार स्थलीय जांच कर रहे हैं ताकि समय पर सभी कार्य पूरे किए जा सकें।


इस बीच 21 अप्रैल को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के संभावित जमालपुर दौरे की चर्चा है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रेलवे द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।मनीष गुप्ता ने कहा कि हम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे हैं। कार्य प्रगति पर है और फिनिशिंग स्टेज में पहुंच चुका है। अगर रेल मंत्री आते हैं तो यह हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी, लेकिन फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।

टैग्स