ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: 20 से अधिक लोगों के मोबाइल चुराने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई फोन बरामद

Bihar News: मुंगेर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोर मो. शहबाज को गिरफ्तार किया। उसने 20 से अधिक चोरी-छिनतई की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकारी है। चार चोरी के मोबाइल बरामद।

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मुंगेर में कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोर मो. शहबाज को गिरफ्तार कर 20 से अधिक चोरी और छिनतई की घटनाओं का खुलासा किया है। जिसके बाद मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र के सिंघिया गांव निवासी ई-रिक्शा चालक मनीष कुमार ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज की थी कि बस स्टैंड के पास एक युवक ने उनका मोबाइल छीन लिया है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। मनीष द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर कोतवाली पुलिस ने बाटा चौक के पास संदिग्ध मो. शहबाज, जो गुलजार पोखर का निवासी है, उसे हिरासत में लिया।


पूछताछ में शहबाज ने 20 से अधिक मोबाइल चोरी और छिनतई की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने उसके पास से चार चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि शहबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


शहबाज ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह नशे का आदी है और नशे के लिए पैसे जुटाने के लिए चोरी और छिनतई करता था। वह ई-रिक्शा में चालक के बगल में सवारी बनकर बैठता और मौका पाकर मोबाइल छीनकर या चुराकर फरार हो जाता। चोरी किए गए मोबाइल बेचकर वह नशे पर पैसे खर्च करता था। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश में है।


रिपोर्टर: मो. इम्तियाज