ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Board 10th Result: मैट्रिक परीक्षा में मुंगेर का प्रिंयाशु बना सेकंड टॉपर, माता-पिता दोनों हैं टीचर

Bihar Board 10th Result: मैट्रिक परीक्षा में 488 अंक लाकर प्रियांशु सेकंड टॉपर बना है। उसके माता-पिता दोनों सरकारी स्कूल में टीचर हैं और दादा किसान हैं। प्रियांशु का सपना आईएएस बनने का है। उसका कहना है कि वो इस सपने को भी पूरा करेगा।

BIHAR
बिहार टॉपर्स
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: टीचर माता-पिता के बेटे ने प्रियांशु ने मुंगेर जिले का नाम रोशन किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में 488 नंबर लाकर प्रियांशु बिहार का सेकंड टॉपर बन गया। इस बात की खबर सुनते ही स्कूल से लेकर आस पड़ोस के लोग बधाई देने के लिए प्रियांशु के घर पहुंचने लगे हैं। प्रियांशु ने बताया कि उसका सपना IAS बनने का है जिसे वो जरूर पूरा करेगा। 


मुंगेर जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर असरगंज प्रखंड के रामानंद पारसी राम प्लस 2 उच्य विद्यालय जलालाबाद के छात्र प्रियांशु राज ने बिहार में मुंगेर का नाम रौशन कर दिया । आज घोषित मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में वह सेकंड टॉपर आया।  उसके 488 मार्क प्राप्त किया प्रतिशत में वह 97.60 प्रतिशत मार्क प्राप्त किया।  प्रियांशु के पिता राजीव कुमार और माता रीता देवी दोनो ही असरगंज के सरकारी स्कूल में शिक्षक है तो दादा शंकर दास एक किसान है और वे असरगंज के ही मकवा में रहते है । 


 उसका एक छोटा भाई भी है जिसका नाम अभिजीत राज है जो अभी 7th में पढ़ रहा है । जैसे ही लोगों को पता चला कि प्रियांशु ने इतिहास रचते हुए मैट्रिक परीक्षा ने सेकंड टॉपर बना सभी उसके घर और स्कूल पहुंच बधाई देने लगे । प्रियांशु ने बताया कि वह बड़ा हो कर यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर IAS बनाना चाहता है।  साथ ही बताया कि स्कूल के अलावे वह ट्यूशन के साथ साथ घर में भी सभी विषयों को मन लगाकर पढ़ता था ।


 वहीं उसके पिता ने बताया कि हमारे यहां परिवारों के कई लोग इंजीनियर है पर यह सिविल में जाना चाहता है और यूपीएससी क्रैक करना उसका सपना और वह सेल्फ स्टडी ज्यादा करता है। तो मां ने बताया कि उन्हें यकीन नहीं हो पा रहा है कि उसका बेटा ने उनका नाम रोशन कर दिया । साथ ही बताया कि प्रियांशु सोशल मीडिया से काफी दूर था और मोबाइल लेता भी था तो ऑनलाइन क्लास के लिए । आज जो बच्चे मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर रहेंगे वो अपने जीवन में जरूर आगे बढ़ेंगे । दादा ने बताया कि वह किसान परिवार से है बेटा और बहु शिक्षक बने अब पोता ने भी कमाल कर दिया है । वो अब बड़ा अधिकारी बनना चाहता है। हम सभी काफी खुश है ।


टैग्स