ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

मोतिहारी के वायरल फायरिंग वीडियो का चौंकाने वाला खुलासा, शादी समारोह में जिस हथियार से मची सनसनी, उसकी सच्चाई आई सामने…

Viral Video: मोतिहारी में वायरल हुए फायरिंग वीडियो ने सोशल मीडिया से लेकर प्रशासन तक हलचल मचा दी थी। शादी समारोह में हथियार लहराते दिखे व्यक्ति को लेकर कई सवाल उठ रहे थे, लेकिन पुलिस जांच में जो सच सामने आया उसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया।

मोतिहारी के वायरल फायरिंग वीडियो का चौंकाने वाला खुलासा, शादी समारोह में जिस हथियार से मची सनसनी, उसकी सच्चाई आई सामने…
Ramakant kumar
3 मिनट

Viral Video: बिहार के मोतिहारी जिले से सोशल मीडिया पर वायरल हुए फायरिंग वीडियो मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। शिकरगंज थाना क्षेत्र में सामने आए इस वीडियो को लेकर शुरू में हड़कंप मच गया था, जिसमें शादी समारोह के दौरान हथियार से फायरिंग जैसा दृश्य दिखाई दे रहा था। वीडियो में ढाका विधायक के पास खड़े एक व्यक्ति को फायरिंग करते हुए दिखाया गया था, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल जांच के आदेश दिए।


पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान बड़कागांव निवासी मुन्‍ना सिंह के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर एक काले रंग का एयरगन बरामद किया।


पुलिस पूछताछ में मुन्ना सिंह ने बताया कि वह पेशे से किसान हैं और टेंट हाउस का भी काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जो वस्तु वीडियो में हथियार जैसी दिख रही है, वह असल में एक एयरगन है, जिसे उन्होंने करीब साढ़े छह हजार रुपये में नीलगायों से फसल की सुरक्षा के लिए खरीदा था।


मुन्ना सिंह ने स्वीकार किया कि 10 मई को ग्राम कल्याणिया में एक शादी समारोह के दौरान उन्होंने शौकिया तौर पर एयरगन से फायरिंग की थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे मामला तूल पकड़ गया।


पुलिस ने एयरगन को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किसी प्रकार के नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ है।


वहीं, ढाका विधायक फैसल रहमान ने सफाई देते हुए कहा कि वह शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जहां टेंट हाउस संचालक द्वारा एयरगन से शौकिया फायरिंग की गई थी। उन्होंने कहा कि जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि यह कोई असली हथियार नहीं था।


विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक विरोधी इस मामले को तूल देकर उनकी छवि खराब करने और विकास कार्यों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।