ब्रेकिंग
हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ता

मोतिहारी में उग्र भीड़ ने थाना पर किया हमला, कई गाड़ियों में लगाई आग, पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी

MOTIHARI : बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां आक्रोशित लोगों ने चिरैया पुलिस थाने पर हमला कर दिया. इस दौरान लोगों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस को आत्मरक्षा म

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI : बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां आक्रोशित लोगों ने चिरैया पुलिस थाने पर हमला कर दिया. इस दौरान लोगों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस को आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी. 

बताया जा रहा है कि मोतिहारी-ढ़ाका पथ में मीरपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान गोखुला के रहने वाले दीपक कुमार के रुप में की गई. युवक की मौत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाने के बाद हुई. सड़क हादसे में हुई मौत को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और हंगामा शुरू हो गया. 

आक्रोशित भीड़ ने पहले पीएचसी में तोड़फोड़ की और फिर चिरैया थाना पर हमला बोल दिया. इस दौरान गुस्साए लोगों ने थाने में रखी कई गाड़ियों को भी फूंक डाला.  पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराने की कोशिक पर मामला बिगड़ता देख हवाई फायरिंग करनी पड़ी. मामला बिगड़ता देख  कई थाना की पुलिस और एसएसबी के जवानों ने मोर्चा संभाला और तब जाकर हालात पर काबू पाया गया.