ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

यूपी पुलिस के एनकाउंटर के डर से भागे 8 अपराधी, 3 मधुबनी में गिरफ्तार, ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर कर दी पिटाई

मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में यूपी से फरार तीन अपराधियों को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच अन्य आरोपी फरार हैं। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही

बिहार न्यूज
योगी की पुलिस का डर देखिये
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की पुलिस का खौफ क्या है? यह बिहार के मधुबनी जिले में देखने को मिली। जहां यूपी पुलिस की एनकाउंटर के डर से भागे 8 अपराधियों में से 3 बदमाशों को बिहार के मधुबनी जिले से गिरफ्तार किया गया है। तीनों को मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थानाक्षेत्र में बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। चोर की पिटाई की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी मधुबनी के पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार ने दी है।  


मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बनाने की नीयत से जुटे अपराधियों को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पिटाई कर दी। तीनों अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों यूपी पुलिस की डर से बिहार में छिपे हुए थे। तीनों अपराधियों की पहचान पुलिस ने कर ली है। 

1.रूप सिंह-पिता-छोटे लाल सिंह, इशोपुर,थाना निगोही,जिला शाहजहांपुर,यूपी 

2. भोला सिंह-पिता-देशराज, मिलकिया, जिला-शाहजहांपुर

3. गोकरन-पिता-कप्तान, शाहजहांपुर-यूपी 


गिरफ्तार अपराधियों के पास से 1 देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस ,लोहे 2 छेनी, एक पेचकस ,लोहे का एक रॉड वाला हथियार, मोबाईल बरामद किया गया है। मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सभी अपराधियों पर यूपी के कई थानों में चोरी,छनतई,आर्म्स एक्ट ,गैंगस्टर एक्ट सहित तीन दर्जन मामले दर्ज हैं ,ये सभी मधुबनी में ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। इसके अन्य पांच साथी भी यूपी पुलिस की एनकाउंटर के डर से फरार चल रहे हैं। फरार पांचों अपराधी की पहचान 1.राजू कुमार पिता श्री कृष्ण सिंह, 2. श्रवण कुमार ,पिता कैलाश,3. बुद्ध सिंह ,पिता बेनी सिंह, 4. मुरारी बदीक ,पिता कमलेश और 5. एवज ,पिता कप्तान के रूप में हुई है। फरार पांचों अपराधी यूपी के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस छापेमारी कर रही है।