ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

Bihar News: सदर अस्पताल में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, प्रेमिका के परिवार वालों पर हत्या का आरोप

Bihar News: इस सनसनी खेज घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने हालांकि कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. अभी 23 अप्रैल को ही युवक की कथित प्रेमिका की शादी हुई है.

Bihar News
मधुबनी सदर अस्पताल
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है. जहाँ 25 वर्षीय जितेंद्र कामत को गंभीर हालत में मधुबनी सदर अस्पताल में एक युवक गुरुवार सुबह 11 बजे के आसपास छोड़ दिया गया था। अस्पताल लाने वाले अज्ञात युवक ने अपना परिचय अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों को ऋषि कुमार के रूप में दिया।


सदर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में तैनात कर्मियों की माने तो युवक को सुबह अस्पताल में लाया गया था. उस वक्त युवक काफी गंभीर स्थिति में था. कहा जा रहा कि जहर खाने की वजह से युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई थी, जिसके बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. लेकिन उसकी रास्ते में कहीं मौत हो गई और फिर मधुबनी सदर अस्पताल में लाकर उसके शव को छोड़ दिया गया.


युवक की पहचान रुद्रपुर थाना क्षेत्र के रखवारी गांव निवासी मनोहर कामत के 25 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार कामत के रूप में की गई है. मृतक जितेंद्र कुमार कामत के पिता मनोहर कामत ने बताया कि वह पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में गए थे, इस दौरान उसका पुत्र भी अपने बाईक से पीएम मोदी की सभा में जाने की बात कहकर घर से निकला. इसके बाद उसका शव सदर अस्पताल में होने के सूचना प्राप्त हुई.


मनोहर कामत ने बताया कि उसका पुत्र जितेंद्र का कुवारपट्टी निवासी रंजीत चौधरी की पुत्री अर्चना कुमारी से 3 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. अर्चना कुमारी की शादी बीते 23 अप्रैल को हुई. इसी प्रेम प्रसंग को लेकर अर्चना कुमारी के पिता रणजीत चौधरी और बहनोई नरेश चौधरी इत्यादि ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है.बताते चलें कि मृतक जितेंद्र की बाईक भी कुवारपट्टी में ही है.


घटना की सूचना रुद्रपुर थाना अध्यक्ष आयशा कुमारी को मिली जिसके बाद शव का आज पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है. थाना अध्यक्ष आयशा कुमारी ने बताया कि मृतक के शव की पुलिस अभिरक्षा में अंतिम संस्कार के बाद मृतक के परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट