ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

मधुबनी में सोना बेचने के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश, चार फर्जी सपेरे गिरफ्तार

मधुबनी के खड़गबनी गांव में खुद को सपेरा बताकर सोना बेचने का झांसा देने वाले चार ठगों को बाबूबरही पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: खुद को सपेरा बताकर गांव-गांव घूम रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ये आरोपी सोना बेचने के नाम पर ग्रामीणों को ठगने की फिराक में थे। मामला बाबूबरही थाना क्षेत्र के खड़गबनी गांव का है।


जानकारी के अनुसार खड़गबनी गांव निवासी अभिषेक दास ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं, जो सोना बेचने का झांसा देकर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही बाबूबरही थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।


बताया जा रहा है कि चारों आरोपी रविवार से खड़गबनी गांव के पास एक तालाब किनारे तंबू बनाकर रह रहे थे। वे गांव में घूम-घूमकर सांप दिखाते थे और इसी बहाने ग्रामीणों का भरोसा जीतते थे। इसी दौरान आरोपियों में से एक ने अभिषेक दास से संपर्क कर बताया कि उसे ट्रेन में कुछ सोना मिला है, जिसे वह कम कीमत पर बेचना चाहता है।


जब अभिषेक आरोपी के ठिकाने पर पहुंचा तो रुमाल की पोटली खोलकर सोने के मोती जैसे दाने दिखाए गए, जिनका वजन करीब 700 ग्राम बताया गया। भरोसा दिलाने के लिए आरोपियों ने चार सोने के मोती नमूने के तौर पर दिए, जो जांच में शुद्ध पाए गए। इसके बावजूद अभिषेक को ठगी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उड़ीसा राज्य के जाजपुर जिला अंतर्गत जोकपुर थाना क्षेत्र के रबना गांव निवासी संतोष पोदान, कृष्ण पोदान, सामू पोदान और वीरेंद्र पोदान के रूप में हुई है। बाबूबरही थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि बरामद सोने को जांच के लिए भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।


मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट