ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

लॉक डाउन में हुई नवजात की मौत, ऑटो में गर्भवती महिला का हुआ प्रसव

SIWAN : भारत में कोरोना का असर अब बढ़ते जा रहा है. कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पीएम ने पूरे देश को लॉक डाउन कर दिया है. बिहार में भी कोरोना का असर देखने को मिल रहा है. सू

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : भारत में कोरोना का असर अब बढ़ते जा रहा है. कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पीएम ने पूरे देश को लॉक डाउन कर दिया है. बिहार में भी कोरोना का असर देखने को मिल रहा है. सूबे में कोरोना के मरीज अब एक दर्जन से ज्यादा हो गए हैं. एक वक्त एक ताजा मामला सीवान से सामने आया है. जहां लॉक डाउन की स्थिति में हॉस्पिटल नहीं पहुंच पाई एक महिला का प्रसव ऑटो में ही हो गया. 


घटना सीवान जिले के पचरुखी का है. जहां प्रसव पीड़ा बढ़ने के कारण एक गर्भवती महिला को पचरुखी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था. महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ते जा रही थी. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. उस महिला को एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं  हो पाई. जिसके कारण महिला को उसके परिजनों ने एक ऑटो में बैठाया. ताकि उसे सदर अस्पताल ले जाया जा सके. 


जब परिजन महिला को लेकर आने की तैयारी में थे. इस दौरान महिला की पीड़ा ज्यादा बढ़ गई और महिला ने ऑटो में ही एक बच्चे को जन्म दिया. हालांकि बच्चे की जान नहीं बच पाई. बच्चे ने दम तोड़ दिया. फिलहाल महिला की हालत ठीक बताई जा रही है. लेकिन उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.



टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता