ब्रेकिंग
मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड, आतंकी हमजा बुरहान की PoK में गोली मारकर हत्याबिहार के इस जिले में 8वीं तक के स्कूलों का समय बदला, DM ने जारी किया आदेशबिहार में मौसम के दो रंग: उत्तर में आंधी-बारिश से राहत, दक्षिण में भीषण गर्मी का सितम; स्कूल बंदतेजस्वी यादव को कोर्ट से बड़ी राहत, अदालत ने मानहानि का मुकदमा खारिज कियापति ने पत्नी को खंभे से बांधा, पुलिस ने कराया मुक्त, पीड़िता बोलीं..मेरे हाथ का बना खाना नहीं खाते हैं पति मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड, आतंकी हमजा बुरहान की PoK में गोली मारकर हत्याबिहार के इस जिले में 8वीं तक के स्कूलों का समय बदला, DM ने जारी किया आदेशबिहार में मौसम के दो रंग: उत्तर में आंधी-बारिश से राहत, दक्षिण में भीषण गर्मी का सितम; स्कूल बंदतेजस्वी यादव को कोर्ट से बड़ी राहत, अदालत ने मानहानि का मुकदमा खारिज कियापति ने पत्नी को खंभे से बांधा, पुलिस ने कराया मुक्त, पीड़िता बोलीं..मेरे हाथ का बना खाना नहीं खाते हैं पति

Koilwar Bridge Repair : पटना-आरा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर! कोईलवर पुल पर 90 दिन तक बड़ा ट्रैफिक ब्लॉक; यात्रियों के लिए जारी हुआ अलर्ट

दानापुर रेल मंडल के कोईलवर रेल सह सड़क पुल पर स्लीपर बीम बदलने का कार्य जारी है। 90 दिनों तक पटना-आरा रूट पर रोजाना रेल और सड़क यातायात प्रभावित रहेगा।

Koilwar Bridge Repair : पटना-आरा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर! कोईलवर पुल पर 90 दिन तक बड़ा ट्रैफिक ब्लॉक; यात्रियों के लिए जारी हुआ अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Koilwar Bridge Repair : बिहार के भोजपुर जिले में स्थित ऐतिहासिक कोईलवर रेल सह सड़क पुल पर इन दिनों बड़े स्तर पर मरम्मत कार्य जारी है। दानापुर रेल मंडल की ओर से पुल के अप रेललाइन में स्लीपर बीम बदलने का काम तेजी से कराया जा रहा है। इस कार्य के कारण पटना-आरा रेलखंड और सड़क मार्ग दोनों पर अगले करीब 90 दिनों तक यात्रियों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से प्रतिदिन डेढ़ घंटे तक रेल परिचालन और तीन घंटे तक सड़क यातायात रोकने का निर्णय लिया है।


जानकारी के अनुसार, पुल पर सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक सड़क मार्ग पर पूरी तरह ब्लॉक लगाया जा रहा है। इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहन को पुल से गुजरने की अनुमति नहीं दी जा रही है। वहीं, रेल मार्ग पर भी प्रतिदिन लगभग डेढ़ घंटे का ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ सकता है।


रेलवे कर्मियों ने बताया कि कोईलवर पुल के अप लाइन में पुराने और जर्जर हो चुके स्लीपर बीम को हटाकर नए बीम लगाए जा रहे हैं। यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुल पर कुल 2560 स्लीपर बीम बदले जाने हैं। अब तक लगभग 220 बीम बदले जा चुके हैं और आने वाले दिनों में यह काम और तेज गति से किया जाएगा।


रेलवे कर्मचारी सुशांत सिंह के अनुसार, कार्य के दौरान पुल के ऊपर से नट-बोल्ट या लोहे के अन्य सामान सड़क पर गिरने की आशंका रहती है। इसी को देखते हुए सड़क मार्ग पर भी ब्लॉक लगाया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


रेलवे प्रशासन ने इस कार्य को लेकर पहले ही कोईलवर थाना, बिहटा थाना और आरपीएफ को सूचना दे दी थी। पुल के पश्चिमी छोर पर कोईलवर थाना की ओर से पुलिस बल की तैनाती भी की गई है, लेकिन पूर्वी छोर पर सुरक्षा व्यवस्था कमजोर नजर आई। यह इलाका बिहटा थाना क्षेत्र में आता है, जहां पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति के कारण कई छोटे वाहन चालक बैरिकेडिंग पार कर पुल पर पहुंच जा रहे हैं।


स्थिति ऐसी बन रही है कि बिहटा के परेव इलाके से आने वाले बाइक, ऑटो और अन्य छोटे वाहन पुल के पश्चिमी हिस्से तक पहुंचकर यातायात खुलवाने का दबाव बनाने लगते हैं। कई बार लोगों द्वारा हंगामा करने की भी स्थिति उत्पन्न हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों छोर पर समान रूप से पुलिस बल की तैनाती होनी चाहिए, ताकि यातायात व्यवस्था नियंत्रित रह सके। मौके पर तैनात रहने वाले आरपीएफ जवानों की अनुपस्थिति भी सवाल खड़े कर रही है। लोगों का कहना है कि यदि सुरक्षा बल पूरी तरह सक्रिय रहें तो अव्यवस्था की स्थिति से बचा जा सकता है।


रेलवे विभाग के अनुसार फिलहाल 16 जून तक यह ब्लॉक जारी रहेगा। इसके बाद कार्य को आगे बढ़ाने के लिए करीब दो महीने का अतिरिक्त समय लिया जाएगा। ऐसे में आने वाले तीन महीनों तक पटना-आरा मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी और समय लेकर चलना होगा।रेलवे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि पुल का मरम्मत कार्य सुरक्षित और समय पर पूरा किया जा सके।