ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News: निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर राजस्व कर्मचारी, म्यूटेशन के नाम पर ले रहा था 2.50 लाख; रंगेहाथ धराया

Bihar News: किशनगंज में निगरानी विभाग की कार्रवाई में राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को म्यूटेशन के नाम पर 2.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

Bihar News
गिरफ्त में घूसखोर
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: किशनगंज जिले में निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। खगड़ा निवासी ओवेस अंसारी ने निगरानी विभाग को आवेदन देकर आरोप लगाया था कि जमीन परिमार्जन (म्यूटेशन) के नाम पर राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान द्वारा 2 लाख 50 हजार रुपए की अवैध मांग की जा रही है। 


शिकायत मिलने के बाद विभाग की टीम ने पूरे मामले की गुप्त रूप से छानबीन की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने घूसखोर कर्मचारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मंगलवार को निगरानी विभाग की सात सदस्यीय टीम ने प्रखंड कार्यालय क्षेत्र में छापेमारी की। इसी दौरान अभिषेक होटल के पास राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को घूस की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से नगद रकम भी बरामद की गई है। 


गिरफ्तारी के बाद अधिकारी से पूछताछ की जा रही है। निगरानी विभाग के डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता ओवेस अंसारी की ओर से मिली सूचना पर कार्रवाई की गई। जांच में मामला सही पाया गया, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से राजस्व कर्मचारी को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में विभाग सख्त है और ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी।


राजस्व कर्मचारी की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही प्रखंड कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। कई कर्मचारी मौके से इधर-उधर होते दिखाई दिए। वहीं निगरानी विभाग की टीम गिरफ्तार कर्मचारी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पटना ले जाने की तैयारी में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता