ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

शादी की खुशियों के बीच खून से सनसनी, देवर की शादी में आई भाभी की धारदार हथियार से हत्या

Bihar Crime News: किशनगंज में शादी की खुशियों के बीच ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। देवर की शादी में शामिल होने आई एक महिला की घर के अंदर संदिग्ध हालात में हत्या कर दी गई, जिससे अब कई सवाल...

शादी की खुशियों के बीच खून से सनसनी, देवर की शादी में आई भाभी की धारदार हथियार से हत्या
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत कुर्लीकोट थाना क्षेत्र के भैंसलोटी झपरगच्छ गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


मृतका की पहचान 30 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई है, जो दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान क्षेत्र के रहने वाले विकास पासवान की पत्नी थीं। गीता देवी अपने देवर की शादी में शामिल होने के लिए करीब 25 दिन पहले ही ससुराल पक्ष के साथ किशनगंज आई हुई थीं। परिवार में शादी की तैयारियों और रस्मों के बीच खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक हुई इस वारदात ने सब कुछ बदल दिया।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात परिवार के लोग शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के अंदर ही गीता देवी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला के शरीर पर कई जगह गंभीर वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार तड़के करीब 4 बजे जब घर के सदस्य पहुंचे तो उन्होंने गीता देवी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। यह दृश्य देखकर पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में अफरा-तफरी फैल गई।


घटना की जानकारी मिलते ही कुर्लीकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया।


पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि घटना वाली रात आसपास के कुछ घरों में चोरी की वारदातें भी हुई हैं। हरक लाल साह और दीपक देव के घर में ताले तोड़कर चोरी की गई है। इस कारण पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह हत्या चोरी के दौरान विरोध करने पर हुई या इसके पीछे कोई और कारण है।


ग्रामीणों के अनुसार शादी वाले घर में सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी, जिससे किसी अज्ञात व्यक्ति का अंदर प्रवेश करना आसान हो गया। वहीं परिवार के लोग भी इस घटना से पूरी तरह सदमे में हैं और किसी तरह के विवाद या रंजिश की जानकारी से इनकार कर रहे हैं।


कुर्लीकोट थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।