ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar News: बिहार के इन तीन स्टेशनों पर खुलेंगे गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले के पसराहा स्टेशन के निकट प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत एक नया गति शक्ति कार्गो टर्मिनल (GCTO) शुरू किया गया है. जानें...

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले के पसराहा स्टेशन के निकट प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत एक नया गति शक्ति कार्गो टर्मिनल (GCTO) शुरू किया गया है। यह सोनपुर रेल मंडल का तीसरा टर्मिनल है, जिसे रेलवे और निजी क्षेत्र की कंपनी खगड़िया प्राइवेट लिमिटेड और लीप इंडिया की साझेदारी में विकसित किया गया है।


बताया जा रहा है कि यह टर्मिनल पसराहा स्टेशन के समीप बनाया गया है। इसकी स्थापना का उद्देश्य माल ढुलाई को गति देना और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना है। इसकी भंडारण क्षमता 12,500 मीट्रिक टन है। टर्मिनल से प्रतिमाह 25 से 30 रैक खाद्यान्न का परिवहन किया जाएगा, जिससे भारतीय खाद्य निगम (FCI) की आपूर्ति शृंखला को मजबूती मिलेगी। 


वहीं, इससे खाद्य सुरक्षा को भी व्यापक समर्थन मिलेगा। सोनपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सिलौत, चकसिकंदर और तुर्की रेलवे स्टेशनों पर भी गति शक्ति कार्गो टर्मिनल की स्थापना की जाएगी, जिनकी तैयारियां जोरों पर हैं। टर्मिनल के संचालन से क्षेत्र में 1000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। यह ग्रामीण बेरोजगारी को कम करने में सहायक होगा। इस परियोजना के माध्यम से रेलवे निजी निवेश को भी आकर्षित कर रहा है, जिससे भविष्य में और अधिक टर्मिनलों की संभावना बढ़ेगी।


टर्मिनल की स्थापना के दौरान लीप इंडिया के डीजीएम पी श्रीनिवासन, डिप्टी मैनेजर एकलाख उल रहमान, और रेलवे की ओर से सीनियर डीसीएम सोनपुर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यह टर्मिनल रेलवे की लॉजिस्टिक्स क्षमता को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत स्थापित यह नया कार्गो टर्मिनल बिहार के लिए आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन और परिवहन सुगमता के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। रेलवे की यह पहल ‘न्यू इंडिया’ के लॉजिस्टिक्स विजन को मजबूती प्रदान करती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता