ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

Bihar News: बिहार में आसमान से गिरा ऑरेंज कलर का पत्थर, ज्वलनशील टुकड़ों ने लोगों को किया हैरान

बिहार के कटिहार में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है. यहां आसमान से ऑरेंज कलर का ज्वलनशील पत्थर गिरने के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है.

Bihar News
हैरत में पड़े लोग
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: कटिहार के मनिहारी में रविवार रात वार्ड संख्या 10 में बासुदेव सिंह के घर पर अचानक एक अजीब घटना घटी। रात करीब 11 बजे घर की छत पर टाली के ऊपर तेज आवाज के साथ एक पत्थर गिरा। इस घटना के बाद पूरे घर में धुआं भर गया, जिससे परिवार के सभी सदस्य घबराकर बाहर निकल आए।


सुबह जब उन्होंने आंगन में देखा तो नारंगी रंग के अजीब पत्थर के टुकड़े बिखरे पड़े थे। पड़ोस के बच्चों ने उनमें से एक टुकड़ा खेलते हुए अपनी जेब में रखा, लेकिन अचानक वह टुकड़ा जल उठा, जिससे बच्चे की पैंट और जांघ का हिस्सा जल गया। बच्चे ने जैसे-तैसे पत्थर को जेब से बाहर निकाला, लेकिन इस प्रयास में उसकी उंगली भी झुलस गई।


घटना के बाद पत्थर के सभी टुकड़ों को एकत्रित कर अलग रखा गया। कुछ समय बाद, पत्थर के सभी टुकड़ों ने अपने आप आग पकड़ ली। इसे देखकर परिवार और पड़ोस के लोग दहशत में आ गए। परिवार ने बचा हुआ एक टुकड़ा पानी में रखा, जो अब तक सुरक्षित है।


घटना से यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि यह पत्थर उल्कापिंड हो सकता है। उल्कापिंड वायुमंडल में प्रवेश के दौरान अत्यधिक गर्म हो जाते हैं और धरती पर गिरने के बाद भी गर्म या प्रतिक्रियाशील हो सकते हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता