ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: बिहार में कलयुगी पत्नी ने की पति को जिंदा जलाने की कोशिश, बवाल के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar News: कटिहार के मोफरगंज में कल्याणी देवी ने पति पंकज पोद्दार को जिंदा जलाने की कोशिश की है। घर में आग लगाई, पंकज 70% झुलसे। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: कटिहार नगर थाना क्षेत्र के अरगरा चौक मोफरगंज में एक घरेलू कलह ने विकराल रूप ले लिया। यहाँ पत्नी कल्याणी देवी ने गुस्से में आकर अपने पति पंकज पोद्दार को जिंदा जलाने की कोशिश की। उसने बिना कुछ सोचे समझे घर में आग लगा दी, जिसमें पंकज बुरी तरह झुलस गए हैं और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। जिसके बाद पड़ोसियों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर पंकज को बाहर निकाला और सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने 70% जलने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है और पुलिस ने कल्याणी को हिरासत में ले लिया है।


ज्ञात हो कि पंकज पोद्दार उर्दू मध्य विद्यालय शरीफगंज में सरकारी शिक्षक हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार दंपति के बीच कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। चार दिन पहले सड़क पर मारपीट भी हुई थी, जिसकी शिकायत पुलिस तक पहुंची थी। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि बात जानलेवा साजिश तक पहुंच जाएगी।


रात करीब 11 बजे बंद कमरे से लपटें उठती देख पड़ोसियों ने शोर मचाया। दरवाजा नहीं खुला तो तोड़ दिया गया। अंदर पंकज आग की लपटों में घिरे थे। कल्याणी ने खुद पर पानी डालकर खुद को 'पीड़ित' दिखाने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों ने उसकी हरकत देख ली। दमकल टीम ने आग बुझाई, लेकिन तब तक घर का फर्नीचर, कपड़े, दस्तावेज सब जल चुके थे।


पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं। कल्याणी से पूछताछ में उसने झगड़े का हवाला दिया, लेकिन आग लगाने की बात नहीं कबूली। पुलिस ने हत्या के प्रयास और आगजनी की धारा में केस दर्ज कर लिया है। मोहल्ले में दहशत है। लोग कह रहे हैं कि छोटे विवाद को सुलझाने की बजाय बात यहां तक पहुंच जाएगी ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। पंकज के परिजन अस्पताल में डटे हैं और उनकी जान बचाने की प्रार्थना कर रहे।