ब्रेकिंग
‘हद में रहकर बोलिए.. नहीं तो पूरी जन्म कुंडली खोल देंगे’, प्रशांत किशोर ने गिरिराज सिंह को चेतायापप्पू यादव ने किया बड़ा दावा, कहा..अभी तक हम 4 करोड़ से ऊपर लोगों को रोजगार दे चुके हैं, 30 तारीख को और 10 हजार नौकरी देंगेपुलिस ने खोली वायरल वीडियो की पोल: जनता दरबार में झूठा दावा करने वाले का पर्दाफाश, DGP पर जमीन कब्जा करने का लगाया था आरोप‘पहले हत्यारों को फांसी दो, फिर होगी नौकरी और मुआवजे पर बात’, मुख्यमंत्री के ऐलान पर बोले भरत तिवारी के परिजनकार्यपालक अभियंता के तीन ठिकानों पर विजिलेंस की रेड: पत्नी के नाम पर 13 प्लॉट, 19 लाख के गहने; आय से 1 करोड़ अधिक संपत्ति‘हद में रहकर बोलिए.. नहीं तो पूरी जन्म कुंडली खोल देंगे’, प्रशांत किशोर ने गिरिराज सिंह को चेतायापप्पू यादव ने किया बड़ा दावा, कहा..अभी तक हम 4 करोड़ से ऊपर लोगों को रोजगार दे चुके हैं, 30 तारीख को और 10 हजार नौकरी देंगेपुलिस ने खोली वायरल वीडियो की पोल: जनता दरबार में झूठा दावा करने वाले का पर्दाफाश, DGP पर जमीन कब्जा करने का लगाया था आरोप‘पहले हत्यारों को फांसी दो, फिर होगी नौकरी और मुआवजे पर बात’, मुख्यमंत्री के ऐलान पर बोले भरत तिवारी के परिजनकार्यपालक अभियंता के तीन ठिकानों पर विजिलेंस की रेड: पत्नी के नाम पर 13 प्लॉट, 19 लाख के गहने; आय से 1 करोड़ अधिक संपत्ति

कल पटना आएंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव अभियान की करेंगे शुरुआत

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब महज कुछ ही दिन बाकी हैं. फर्स्ट फेज के चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन पत्र भर द

कल पटना आएंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव अभियान की करेंगे शुरुआत
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब महज कुछ ही दिन बाकी हैं. फर्स्ट फेज के चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन पत्र भर दिया है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल पटना आ रहे हैं, जो अपने नेताओं के साथ चुनाव की रणनीति पर बात करेंगे.


बिहार विधानसभा चुनाव भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा की टीम की पहली परीक्षा हैं. आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हाल ही में घोषित की गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस बार बड़ा फेरबदल किया गया है. नए और युवा लोगों को पार्टी में महत्वपूर्ण पदाधिकारी बनाया गया है. नाडा की यह टीम बिहार चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है.


करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 13 अक्टूबर के बाद नीतीश के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी का संयुक्त चुनावी अभियान शुरू होने वाला है. आपको बता दें कि एनडीए के ये दोनों बड़े घटक दल मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है.


बिहार इलेक्शन में भारतीय जनता पार्टी 110, जनता दल यूनाइटेड 115, विकासशील इंसान पार्टी 11 और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा 7 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है. आपको बता दें कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की और बिहार विधानसभा चुनाव सहित कुछ राज्यों में होने जा रहे उपचुनावों पर चर्चा की थी.

टैग्स