ब्रेकिंग
सारण के तरैया में बारातियों से भरी बस पलटी, कई यात्री घायलबिहार मानसून सत्र की तैयारी: कल एनडीए विधानमंडल दल की अहम बैठक, बीजेपी विधायक भी मीटिंग करेंगे, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे अध्यक्षता8वें वेतन आयोग में पे-लेवल मर्ज करने का प्रस्ताव, सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और प्रमोशन पर बड़ा अपडेटबिहार विधानमंडल का मानसून सत्र: सदन में अनुपूरक बजट और कई विधेयक होंगे पेश, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्षदुबई पहुंचते ही खराब हुई मुजफ्फरपुर की शाही लीची, 40 दिन ताजा रखने का प्रयोग फेल; बिक्री की नहीं मिली मंजूरीसारण के तरैया में बारातियों से भरी बस पलटी, कई यात्री घायलबिहार मानसून सत्र की तैयारी: कल एनडीए विधानमंडल दल की अहम बैठक, बीजेपी विधायक भी मीटिंग करेंगे, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे अध्यक्षता8वें वेतन आयोग में पे-लेवल मर्ज करने का प्रस्ताव, सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और प्रमोशन पर बड़ा अपडेटबिहार विधानमंडल का मानसून सत्र: सदन में अनुपूरक बजट और कई विधेयक होंगे पेश, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्षदुबई पहुंचते ही खराब हुई मुजफ्फरपुर की शाही लीची, 40 दिन ताजा रखने का प्रयोग फेल; बिक्री की नहीं मिली मंजूरी

Bihar News: बीवी की हत्या के आरोप में जेल में बंद कैदी ने हसुआ से काट लिया प्राइवेट पार्ट, आत्महत्या करने की भी कोशिश

इस घटना के बाद अब जेल प्रशासन पर बड़ा सवाल उठने लगा है कि इतनी सख्ती के बावजूद कैदी के पास लोहे का हसुआ कैसे पहुंच गया। जिससे उसने अपने प्राइवेट पार्ट को काट डाला। उसके बाद आत्महत्या की भी कोशिश की।

BIHAR
आत्महत्या की कोशिश
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News: कैमूर जिले के भभुआ मंडल कारा में पत्नी की हत्या के आरोप में बंद कैदी ने धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया और आत्महत्या की भी कोशिश की। इस घटना से जेल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कैदी को एंबुलेंस से भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद कैदी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। 


सबसे बड़ी बात यह है कि जेल में इतनी सख्ती रहती है। बिना चेकिंग के किसी को जेल के अंदर जाने नहीं दिया जाता। इसके बावजूद कैदी के पास धारदार हथियार कैसे पहुंच गया। जिससे उसने प्राइवेट पार्ट को काट डाला और आत्महत्या की कोशिश की। यह जेल प्रशासन पर बड़ा सवाल है। घायल कैदी को  भभुआ मंडल कारा से अस्पताल लाने वाले पुलिस पदाधिकारी कैदी का वीडियो बना रहे मीडिया कर्मियों से ही उलझ पड़े। कैदी का वीडियो नहीं बनान का दबाव बनाने लगे। 


अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जेल के अंदर कैदी के पास धारदार कैसे पहुंच गया। यह जेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है। घायल कैदी की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के ओरगांव निवासी मनोज दुबे के पुत्र अभिनंदन कुमार के रूप में हुई है। कुछ महीने पहले ही अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में उसे जेल भेजा गया था। 


वह पत्नी के हत्या के आरोप में भभुआ जेल में बंद है। भभुआ सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के इंचार्ज पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया मंडल कारा भभुआ से एक कैदी को अस्पताल लाया गया था जिसने धारदार हथियार लोहे के हसुआ से अपने लिंग को काट लिया है। भभुआ सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया है लेकिन उसकी स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता