ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: कैमूर में 3 वर्षीय मासूम की सर्पदंश मौत, परिवार में छाया मातम

Bihar News: कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के उदयरामपुर में 3 वर्षीय सिमरन कुमार को सांप ने काट लिया, जिससे इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा..

Bihar News
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के उदयरामपुर गांव में शनिवार को एक दुखद हादसे में 3 वर्षीय सिमरन कुमार की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई है। मृतक शिवधार राम का पुत्र था और अपने एक भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था।


परिजनों के अनुसार सिमरन घर में पलंग पर खेल रहा था, तभी एक जहरीला सांप जो पास में रखी ईंटों के बीच छिपा था, उसने सिमरन के बाएं पैर के घुटने के पास काट लिया। सांप के काटने के बाद सिमरन जोर-जोर से चिल्लाने लगा। परिजनों ने तुरंत उसे कल्याणपुर के एक निजी क्लिनिक में ले जाने की कोशिश की लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।


इस घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता शिवधार राम मजदूरी करते हैं, उन्होंने बताया कि जब तक बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर वे लोग वहां पहुंचे तब तक सांप बच्चे को काट चुका था और पलंग पर पड़ा था, लोगों के वहां पहुँचते ही सांप भाग निकला।


चैनपुर पुलिस ने पुष्टि की है कि सांप के काटने से बच्चे की मौत हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।


रिपोर्टर: रंजन त्रिगुण