ब्रेकिंग
भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..

Bihar Cricketer Death: बिहार के क्रिकेटर की कोलकाता में संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच की मांग..

Bihar Cricketer Death: बिहार के कैमूर के क्रिकेटर नीतीश पटेल की कोलकाता अकादमी में संदिग्ध मौत। 18 साल के होनहार खिलाड़ी के शव आने पर गांव में उमड़ा जनसैलाब, जांच की मांग तेज..

Bihar Cricketer Death
क्रिकेटर नीतीश पटेल
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Cricketer Death: बिहार के कैमूर जिले से एक ऐसी दुखद खबर सामने आई है, जिसने पूरे खेल जगत को स्तब्ध कर दिया है। महेसुआ गांव के 18 वर्षीय होनहार क्रिकेटर नीतीश पटेल की कोलकाता क्रिकेट अकादमी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। नीतीश लवकुश पटेल के बेटे थे और क्रिकेट में उनका प्रदर्शन इतना शानदार था कि परिवार और गांव वाले उन्हें भविष्य का सितारा मानते थे। अचानक एक फोन कॉल से परिवार टूट गया और खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग इसे एक बड़ा नुकसान बता रहे हैं और ऐसे में अब मौत के पीछे के रहस्य को सुलझाने की मांग तेज हो गई है।


नीतीश हाल ही में कोलकाता क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग लेने गए थे, जहां वे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे थे। लेकिन संदिग्ध हालात में उनकी मौत की सूचना मिलते ही भभुआ थाना क्षेत्र के महेसुआ गांव में सन्नाटा छा गया। जब उनका शव गांव पहुंचा तो हजारों की संख्या में ग्रामीण, क्रिकेट प्रेमी और स्थानीय लोग वहां उमड़ पड़े। माहौल इतना गमगीन था कि हर तरफ आंसुओं का सैलाब दिखा। लोग एक-दूसरे को सांत्वना देते नजर आए लेकिन किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि हमेशा मुस्कुराता और खेल में डूबा रहने वाला नीतीश अब हमेशा के लिए चला गया है। कैमूर के क्रिकेट समुदाय में यह खबर सदमे की तरह असर कर रही है जहां कई युवा खिलाड़ी नीतीश को अपनी प्रेरणा का स्रोत मानते थे।


मौत के कारणों को लेकर सवालों का दौर भी शुरू हो गया है। क्या यह कोई हादसा था या इसके पीछे कोई राज छिपा है? स्थानीय प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे लोग उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। कैमूर जिला पार्षद और बसपा प्रदेश महासचिव विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने परिवार से मुलाकात की है और इसे जिले के खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा, "यह केवल एक परिवार का दुख नहीं बल्कि पूरे कैमूर का नुकसान है। हमें मौत की सच्चाई जानने का हक है, और पोस्टमॉर्टम से ही असली वजह सामने आएगी।" लल्लू पटेल ने प्रशासन से तत्काल जांच शुरू करने की अपील भी की।