ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

BIHAR: आग तापने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायल

कैमूर के मुबारकपुर गांव में पुआल जलाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई, महिला समेत 12 लोग घायल। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया गया है।

bihar
ठंड में पुआल जलाने के लिए मारपीट
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर गांव में आग तापने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुआल जलाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिलाओं समेत लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए।


सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार रात गांव में कुछ लोग आग ताप रहे थे। इसी दौरान पुआल डालने को लेकर गुड्डू राम और दूसरे पक्ष के रोहित के बीच बहस शुरू हो गई। 


विवाद बढ़ने पर रात में ही धक्का-मुक्की हुई, जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। हालांकि, रविवार सुबह मामला फिर तब तूल पकड़ लिया जब एक पक्ष दूसरे के दरवाजे पर पूछताछ करने गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।


पीड़ित पक्ष के गुड्डू और अजीत का आरोप है कि मना करने के बावजूद जबरन पुआल डालने और सुबह पूछताछ करने पर मारपीट की गई। वहीं, दूसरे पक्ष के बबलू कुमार का कहना है कि ठंड के कारण आग तापने पर उनके परिजनों को पीटा गया और सुबह दुकान पर हमला किया गया।


अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि घायल 10 से 12 लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया है। चार लोगों को अधिक चोटें आई हैं, हालांकि सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।