ब्रेकिंग
बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?

BIHAR: आंगनबाड़ी की ड्रेस से खुला कैमूर हत्याकांड का राज, 4 सिर कटी लाशों के पीछे निकली खौफनाक साजिश

Bihar Police: कैमूर में मिले चार सिर कटी लाशों के मामले ने पूरे बिहार को हिला दिया था, लेकिन अब इस खौफनाक हत्याकांड की सबसे बड़ी परत खुलती दिख रही है। एक साधारण सी आंगनबाड़ी की ड्रेस ने जांच को उस मोड़ पर पहुंचा दिया, जहां से पुलिस को पूरे मामले...

BIHAR: आंगनबाड़ी की ड्रेस से खुला कैमूर हत्याकांड का राज, 4 सिर कटी लाशों के पीछे निकली खौफनाक साजिश
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Police: बिहार के कैमूर जिले में मिले चार सिर कटी लाशों के मामले ने पूरे प्रदेश को दहला दिया था। सूटकेस और बोरियों में इंसानी शवों के टुकड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। अब इस बहुचर्चित हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एक छोटी सी आंगनबाड़ी की ड्रेस इस पूरे रहस्य को सुलझाने की सबसे अहम कड़ी बन गई। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे इस हत्याकांड की परतें खुलती चली गईं और एक खौफनाक साजिश सामने आने लगी।


जानकारी के अनुसार 10 मई को दुर्गावती नदी के पास दो हरे रंग के सूटकेस मिले थे। जब पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसके अंदर इंसानी शरीर के टुकड़े बरामद हुए। इस वीभत्स दृश्य को देखकर हर कोई सन्न रह गया। इसके दो दिन बाद 12 मई को कर्मनाशा नदी किनारे बोरियों में दो और शवों के टुकड़े मिले। सभी शवों के सिर काट दिए गए थे ताकि उनकी पहचान छिपाई जा सके।


लगातार मिल रहे शवों के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस को एक बच्चे के शव के पास आंगनबाड़ी की ड्रेस मिली। यही ड्रेस पूरे मामले में सबसे बड़ा सुराग साबित हुई। ड्रेस पर लगी सिलाई दुकान की पहचान के आधार पर पुलिस रामगढ़ इलाके तक पहुंची। पूछताछ में पता चला कि उस इलाके के एक आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ा एक बच्चा कई दिनों से गायब था।


जांच आगे बढ़ने पर पुलिस रामगढ़ के डहरक गांव स्थित कृष्ण मुरारी के घर पहुंची। यहां पुलिस को पता चला कि घर के पांचों सदस्य पिछले पांच-छह दिनों से रहस्यमय तरीके से गायब हैं और सभी के मोबाइल फोन बंद हैं। पुलिस को शक गहराया तो मकान को सील कर जांच शुरू की गई।


इसी बीच पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। सूत्रों के अनुसार हत्या की वारदात घर के अंदर ही अंजाम दी गई थी। आरोप है कि मृतकों के ही भाई ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। हत्या के बाद घर में फैले खून के निशान मिटाने के लिए फर्श पर सीमेंट का घोल डाल दिया गया था ताकि किसी को शक न हो।


पुलिस आरोपी को लेकर रामगढ़ की अकोढ़ी नदी पुल के नीचे पहुंची, जहां कटे हुए सिरों की तलाश की जा रही थी। जांच में डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को दो कटे हुए सिर बरामद होने की भी जानकारी मिली है, हालांकि अधिकारी फिलहाल इस पर खुलकर कुछ बोलने से बच रहे हैं।


बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी पहले महाराष्ट्र में निजी नौकरी करता था और हाल ही में छुट्टी लेकर गांव आया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस निर्मम हत्याकांड में और कौन-कौन लोग शामिल थे। साथ ही लापता परिवार के बाकी सदस्यों की तलाश भी तेज कर दी गई है।