ब्रेकिंग
21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 10 लाख कैश और 4 करोड़ के जेवरात लूटकर फरार हुए 5 नकाबपोश✦दरभंगा में पुलिस टीम पर फायरिंग, गश्ती के दौरान ASI रंधीर कुमार को मारी गोली; DMCH में भर्ती✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 10 लाख कैश और 4 करोड़ के जेवरात लूटकर फरार हुए 5 नकाबपोश✦दरभंगा में पुलिस टीम पर फायरिंग, गश्ती के दौरान ASI रंधीर कुमार को मारी गोली; DMCH में भर्ती✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला

100 की स्पीड में गाड़ी चला रहा था JDU विधायक का बेटा, 20 फीट गहरे गड्ढे में पलटी कार

BEGUSARAI : एक भीषण रोड एक्सीडेंट में विधायक के बेटे की जान बाल-बाल बची है. एमएलए का बेटा 100 की स्पीड में गाड़ी चला रहा था. इस दौरान उसकी कार 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई. हालांकि उसकी जान बच गई. उ

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

BEGUSARAI : एक भीषण रोड एक्सीडेंट में विधायक के बेटे की जान बाल-बाल बची है. एमएलए का बेटा 100 की स्पीड में गाड़ी चला रहा था. इस दौरान उसकी कार 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई. हालांकि उसकी जान बच गई. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.


मामला मोकामा बाइपास का है. जहां निर्माणाधीन पुलिया में एक कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई. यह कार कोई और नहीं बल्कि मटिहानी से जदयू विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो का बेटा अमित कुमार चला रहा था. इस दुर्घटना में अमित कुमार और उनका एक साथी सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए.


मोकामा थाने की पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गड्ढे से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है.  विधायक का बेटा अपने दोस्त के साथ 100 से अधिक की स्पीड में कार लेकर बेगूसराय आ रहा था.  इसी बीच मोकामा बाइपास में निर्माणाधीन पुलिया में गाड़ी अनियंत्रित होकर 20 फीद गहरे गड्ढे में पलट गई.


मोकामा थानाध्यक्ष राजनंदन शर्मा के निर्देश पर सबइंस्पेक्टर चंद्रभूषण सिन्हा ने दोनों को पुलिस की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है. अस्पताल से इलाज के बाद उसे घर पर लाया गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता