ब्रेकिंग
पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत

JDU MLC ने राजद पर साधा निशाना, बोले- अल्पसंख्यकों के साथ पार्टी ने छलावा किया है

ROHTAS : जदयू के एमएलसी तनवीर हुसैन ने कहा है कि राजद ने इस बार अल्पसंख्यकों के साथ छलावा किया है. राजद ने अपने कोटे से मात्र 9 अल्पसंख्यक प्रत्याशियों को ही मैदान में उतारा है. जब

JDU MLC ने राजद पर साधा निशाना, बोले- अल्पसंख्यकों के साथ पार्टी ने छलावा किया है
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS : जदयू के एमएलसी तनवीर हुसैन ने कहा है कि राजद ने इस बार अल्पसंख्यकों के साथ छलावा किया है. राजद ने अपने कोटे से मात्र 9 अल्पसंख्यक प्रत्याशियों को ही मैदान में उतारा है. जबकि जदयू अकेले राजद से अधिक अल्पसंख्यक प्रत्याशियों को टिकट देकर यह साबित कर दिया कि आज राजद अल्पसंख्यकों की हितैषी पार्टी नहीं रही. 


बिहार का अल्पसंख्यक समाज नीतीश कुमार पर भरोसा जता रहा है और आने वाले चुनाव में अल्पसंख्यक समाज नीतीश कुमार के साथ खड़ा है क्योंकि नीतीश कुमार विश्वास के प्रतीक हैं. उन्होंने सासाराम विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान सासाराम में यह बातें कहीं. 


तनवीर हुसैन ने यह भी कहा कि शाहाबाद के क्षेत्र में राजद ने मुसलमानों के साथ दोहरा रवैया अपनाया है. जिसका अल्पसंख्यक समाज इस चुनाव में बदला लेगी. उन्होंने यह भी कहा कि शाहाबाद क्षेत्र ही नहीं, पूरे बिहार में मुसलमानों का एक बड़ा तबके का राजद से मोहभंग हो गया है, और वह आज नीतीश कुमार में अपना विश्वास जता रहा है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता