Hindi News / bihar / jamui / जमुई में पूर्व मुखिया पर तलवार से हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर...

जमुई में पूर्व मुखिया पर तलवार से हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है और एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार जमुई में बदमाशों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां 8 की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने तलवार से पूर्व मुखिया पर हमला कर दिया है।

1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Jan 02, 2025, 10:51:00 PM

PURV MUKHIYA PER  HAMLA

बिहार में अपराधियों का तांडव - फ़ोटो reporter

JAMUI: जमुई के गरही थाना क्षेत्र के मुड़वरो गांव में गुरुवार की देर शाम अज्ञात 8 हथियारबंद बदमाशों ने  तलवार से मारकर पूर्व मुखिया को घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया।


घायल पूर्व मुखिया की पहचान खैरा प्रखंड क्षेत्र के गोली पंचायत के पूर्व मुखिया 45 वर्षीय बम बम पंडित के रूप में की गई है। घायल मुखिया के चालक अमित पंडित ने बताया कि गुरुवार की शाम स्कॉर्पियो से पूर्व मुखिया स्थानीय लोगों से मिलने के लिए अपने पंचायत के मुड़वरो निवासी मो. जैनुल मियां के घर गए थे। 


जब  वो उनके घर के पास सभी बैठकर चाय पी रहे थे तभी आठ की संख्या में आए हथियार बंद नकाबपोश बदमाशों ने तलवार और लाठी डंडे से पूर्व मुखिया पर हमला कर दिया। इस हमले में बदमाशों ने पूर्व मुखिया के सिर पर दो बार तलवार से हमला किया। जबकि दो बार गर्दन पर वार किया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा शोर मचाने पर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।