ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

"सुनो ना तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो" मैसेज से शुरू हुई प्यार की दास्तां...6 साल बाद हुआ शिक्षिका का यह अंजाम

महिला शिक्षिका ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर भावनात्मक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है। 6 साल तक प्रेम संबंध में रहने के बाद युवक ने दूसरी शादी तय कर ली, विरोध करने पर प्रेमिका की पिटाई की गई। पीड़िता अब न्याय की गुहार लगा रही है।

bihar
प्यार में मिला धोखा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: एक शख्स ने महिला शिक्षिका की ऐसी तारीफ किया कि वो उसके झांसे में आ गई। युवक ने 6 साल पहले मोबाइल पर यह मैसेज भेजा था कि "सुनो ना तुम बहुत सुन्दर लगती हो, इसी सुंदरता की वजह से मैं तुमकों दिल से चाहने लगा हूं। तुम्हे मन ही मन प्यार करने लगा हूं। अपनी खूबसुरती की तारीफ सुनकर महिला शिक्षिका गदगद हो गयी और वो भी उसे दिल दे बैठी। 6 साल तक दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चला लेकिन जब पता चला कि जिससे वह बेइंतहा प्यार करती है, वो दूसरी लड़की से निकाह करने जा रहा है। 


तब वह सीधे प्रेमी के घर पहुंच गयी और निकाह किये जाने की बात करने लगी। लेकिन प्रेमी और उसके परिवार वाले निकाह को तैयार नहीं थे। उन्होंने महिला शिक्षिका की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद पीड़िता इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। उसका कहना है कि प्रेमी ने उससे ढाई लाख रूपया हड़प लिया है और अब दूसरी शादी करने के फिराक में है। 


मामला जमुई के झाझा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। लड़की धनबाद की रहने वाली है। पिटाई के बाद रोती बिलखती पीड़िता ने कहा कि पुरानी बाजार के रहने वाला मोहम्मद सागर से 6 साल पहले पढ़ाई के दौरान फेसबुक पर सम्पर्क हुआ और मैसेंजर के माध्यम से उसने मैसेज किया कि तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो। फिर क्या दोनों की प्रेम कहानी की यही से शुरुआत हो गई। 


मैसेंजर पर चैटिंग के बाद दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने लगे। इस दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब हो गए। लेकिन जब प्रेमिका को इस बात का पता चला कि प्रेमी सागर की शादी की बात चल रही है, तो उसने अपने प्रेमी से इस संबंध में सवाल किया लेकिन हर बार प्रेमी इस बात को नजरअंदाज कर बातों को घुमा देता था। 


पीड़िता ने बताया कि बीते 3 अप्रैल को लड़के से शादी की बात की तो वह टाल गया। जिसके बाद लड़के के मुहल्ले वालों से पंचायती करने का आश्वासन मिला। इसी बीच सागर का भाई आबिद फोन कर सेटलमेंट करने की बात करने लगा और दूसरी तरफ सागर की शादी चकाई में तय हो गयी। इस बात का पता चलते ही प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंचा और निकाह करने की बात करने लगी। यह सुनकर सागर और उसके घरवाले गाली-गलौज करने लगे और मारपीट करना शुरू कर दिया। 


पीड़िता ने आगे बताया कि वह प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका है, और उसका प्रेमी सागर बेरोजगार है। बेरोजगार होने के कारण वह जब भी मिलने आता पैसे मांगा करता था। अबतक ढाई लाख रुपए वह ले चुका है। अब अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देता है। पीड़िता ने झाझा थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता