ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

Bihar News: प्रतिमा विसर्जन के दौरान भगदड़, जलते हवन कुंड में गिरे कई लोग; तीन महिलाओं की हालत नाजुक

Bihar News: बिहार के जमुई में प्रतिमा विसर्जन के दौरान सोमवार की देर रात भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई लोग जलते हवन कुंड में जा गिरे। जिसमें से तीन महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के जमुई में प्रतिमा विसर्जन के दौरान सोमवार की देर रात भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई लोग जलते हवन कुंड में जा गिरे। जिसमें से तीन महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है। एक को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है। 


दरअसल, गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत मौरा गांव में सोमवार की रात चैती दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भगदड़ मच गई। भागने के क्रम में एक दर्जन लोग पूजा के लिए बनाए गए जलते कुंड में गिर गए। जिसमें 9 लोग मामूली रूप से झुलसे हैं जबकि तीन महिला जलते कुंड में गिरने के कारण बुरी तरह से झुलस गई हैं, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 


तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां एक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घायल महिला की पहचान मौरा गांव निवासी लखन यादव की पत्नी रेणु देवी तथा उसकी मां मुलखी देवी और एक अन्य के रूप में की गई है।


तीनों महिला का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा था। जहां एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की हालत गंभीर होते देख इलाज कर रहे चिकित्सक ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता