ब्रेकिंग
जेल में बंद पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, सिख विरोधी दंगों के मामले में काट रहे थे उम्रकैद की सजादिवंगत बीजेपी नेता के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, बिहार की कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेराDEO रहते विवादों में रहे अधिकारी पर EOU रेड, नकदी से लेकर सोना-चांदी व अन्य कागजात बरामद, 3.44 Cr की बेहिसाब संपत्ति का मामलाPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, मारपीट के विरोध में बंद किया काम; इमरजेंसी समेत सभी चिकित्सा सेवाएं ठप‘अमित शाह का TTM करते हैं, नीतीश जी को फंसा दिए’, संजय झा पर तेजस्वी यादव का पलटवारजेल में बंद पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, सिख विरोधी दंगों के मामले में काट रहे थे उम्रकैद की सजादिवंगत बीजेपी नेता के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, बिहार की कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेराDEO रहते विवादों में रहे अधिकारी पर EOU रेड, नकदी से लेकर सोना-चांदी व अन्य कागजात बरामद, 3.44 Cr की बेहिसाब संपत्ति का मामलाPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, मारपीट के विरोध में बंद किया काम; इमरजेंसी समेत सभी चिकित्सा सेवाएं ठप‘अमित शाह का TTM करते हैं, नीतीश जी को फंसा दिए’, संजय झा पर तेजस्वी यादव का पलटवार

Road Accident: तिलक से लौट रही स्कॉर्पियो और हाइवा की टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत

Road Accident: बिहार के जमुई में दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। तिलक समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो और हाइवा की टक्कर में यह हादसा हो गया है।

Road Accident in Bihar
हादसे में दो की मौत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: बिहार के जमुई में एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिलक समारोह से लौट रही स्कॉर्पियों और हाइवा की जोरदार टक्कर हुई है।


दरअसल, जमुई में मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे सिकंदरा मुख्य चौक पर तिलक से लौट रही स्कॉर्पियो और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कार्पियो सवार दो लोगों की जान चली गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नवादा जिले के रोह थाना अंतर्गत कुंज गांव से स्कॉर्पियो सवार 6 लोग लखीसराय जिले के कजरा थाना अंतर्गत अरवां गांव तिलक फलदान में गए थे।


अरवां गांव से तिलक फलदान कर लौटने के दौरान सुबह करीब तीन बजे लखीसराय रोड से नवादा रोड प्रवेश करने के क्रम में जमुई से शेखपुरा की ओर तेज गति में बालू लेकर जा रही 18 चक्का हाइवा ट्रक ने स्कॉर्पियो के बाए साइड जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना भयानक था कि सिकंदरा चौक के समीप स्कूल के गेट को तोड़ते हुए स्कॉर्पियो स्कूल के कैंपस तक जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 


मृतकों की पहचान नवादा के रोह थाना क्षेत्र के कुंज गांव निवासी 62 वर्षीय अरुण सिंह एवं 66 वर्षीय रमाकांत सिंह के रूप में हुई है। जबकि कुंज गांव निवासी 50 वर्षीय विपिन सिंह, 70 वर्षीय वीरेंद्र सिंह, 14 वर्षीय कृपा शंकर गौरव एवं स्कार्पियो चालक नवादा के महुली गांव निवासी 35 वर्षीय वरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता