ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

होली में हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की तैनाती

शुक्रवार 14 मार्च को जुम्मे की नमाज और होली एक ही है। होली में कोई हुड़दंग ना मचाये इसे लेकर प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती की है। इससे पहले आज फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की है।

BIHAR
पुलिस की तैनाती
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR NEWS: इस बार रंगों का त्योहार 14 मार्च दिन शुक्रवार को है। होली और जुम्मे की नमाज इस बार एक ही दिन है। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। होली में कोई हुड़दंग ना मचाए इसे लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी है। इसे लेकर आज जमुई में पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला और लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से होनी मनाने की अपील की। 


होली पर्व को लेकर जमुई जिला प्रशासन और जिला पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर हुड़दंगियों को कड़ा सन्देश देने का प्रयास किया है। आपको मालूम हो कि इस बार होली और जुम्मे का नमाज एक ही दिन है। जिसको लेकर जमुई जिला प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों को लेकर विशेष तैयारी कर रही है। जिसके तहत चौक चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। 


जमुई के पुलिस अधीक्षक मदन आनंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि होली रंगों का त्यौहार है और यह पर्व भाईचारे का संदेश देता है। इसलिए मैं जमुई के आम नागरिक से अपील करता हूं कि शांतिपूर्ण तरीके से इस त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाए। जमुई जिला पुलिस आपके साथ है। 


फ्लैग मार्च की शुरुआत जमुई के श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम से की गई। जिसके बाद कचहरी चौक, महाराजगंज चौक होते हुए महिसौरी चौक पर फ्लैग मार्च को समाप्त कर दिया गया। इस फ्लैग मार्च में जमुई के डीडीसी सुभाष मंडल, ADM रामदुलार राम, एसडीएम अभय तिवारी एवं सदर एसडीपीओ सतीश सुमन सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता