ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

झूठी कॉल कर पुलिस को घुमाया, नशेड़ी युवक के खिलाफ केस दर्ज

बिहार के जमुई जिले में शराबबंदी कानून की धज्जियाँ उड़ाते हुए एक युवक ने 112 नंबर पर झूठी इमरजेंसी कॉल कर पुलिस को गुमराह कर दिया। जिसके बाद हिरासत में लेकर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

BIHAR POLICE
नशेड़ी पर कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: बिहार के जमुई जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मलयपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले शराब के नशे में धुत युवक ने इमरजेंसी पुलिस सेवा डायल 112 को फोन कर झूठी सूचना दी। युवक ने पुलिस को गुमराह करने का काम किया। घटना सोमवार की शाम करीब 5 बजे की है।


मलयपुर थाना को डायल 112 नंबर पर एक कॉल प्राप्त हुआ, जिसमें कॉल करने वाले युवक ने घबराहट भरे स्वर में कहा कि.."हेलो, 112 से बोल रहे हैं? मेरे बेटे को कुछ लोग मार रहे हैं, जल्दी आइए नहीं तो जान से मार देंगे।" यह सूचना मिलते ही मलयपुर थाने के अपर थाना अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल कटौना गांव के लिए रवाना हो गये। 


पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तब जो सच्चाई सामने आई, उसे जानकर हैरान रह गये। यह चौंकाने वाली बात है कि जिस व्यक्ति ने खुद को पीड़ित बताया था, वह प्रदीप सिंह का बेटा कुंदन सिंह है। जो पूरी तरह से शराब के नशे में धुत था और खुद हंगामा कर रहा था। वहां किसी तरह की मारपीट की घटना नहीं हुई थी। 


शराबबंदी वाले राज्य में इस तरह की झूठी कॉल गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है। पुलिस ने तत्काल कुंदन सिंह को हिरासत में लेकर थाने लाया और बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता