ब्रेकिंग
कटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोली

BIHAR NEWS : जमुई में तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

BIHAR NEWS : जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 28 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

जमुई तालाब में डूबकर मौत
जमुई तालाब में डूबकर मौत
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां मलयपुर थाना क्षेत्र के विजयसागर महादलित टोला में शौच के लिए गए एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ठकुरी माटी निवासी रवि रावत (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो हाल ही में विजयसागर टोला के पास अपने नए मकान में रहने लगे थे।


जानकारी के मुताबिक, रवि रावत के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े होने के कारण पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उनके परिवार में तीन वर्षीय पुत्र और मात्र 15 दिन की नवजात पुत्री है। घटना के वक्त उनकी पत्नी दिल्ली में मायके में रह रही थी।


घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने शव की तलाश की लेकिन करीब दो घंटे तक सफलता नहीं मिली। इसके बाद स्थानीय गोताखोर जहीर मियां और उनके बेटे की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। गोताखोर ने बताया कि तालाब की गहराई लगभग 15 फीट है।


शव बरामद होते ही मृतक की दोनों छोटी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही मलयपुर थाने के एसआई महेश सिंह मौके पर पहुंचे और कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


स्थानीय मुखिया अनिता देवी ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत परिजनों को ₹3000 की आर्थिक मदद दी। वहीं, अंचलाधिकारी मयंक अग्रवाल ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आपदा सहायता राशि देने के लिए नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी।