ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

जमुई में वाहन चेकिंग के दौरान महिला सिपाही ने बाइक सवार को मारा थप्पड़, वीडियो हो गया वायरल

जमुई में वाहन चेकिंग के दौरान महिला पुलिसकर्मी द्वारा बाइक सवार युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीपुल्स फ्रेंडली होने का दावा करने वाली बिहार पुलिस के इस व्यवहार पर अब लोग सवाल उठा रहे हैं।

Bihar
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: पीपुल्स फ्रेंडली होने का दावा करने वाली बिहार पुलिस के एक महिला सिपाही का वीडियो जमुई से वायरल हो रहा है। महिला कॉन्स्टेबल ने वाहन जांच के दौरान बाइक सवार को थप्पड़ मार दिया। तभी महिला सिपाही की दबंगई का वीडियो किसी ने दूर से अपने मोबाइल में कैप्चर कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं और बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। 


जमुई के अतिथि पैलेस के पास वाहन चेकिंग के दौरान जमुई टाउन थाना की महिला पुलिसकर्मी की दबंगई देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है की 19 अगस्त को करीब 12 बजे जमुई टाउन थाना की पुलिस अतिथि पैलेस के समीप वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान वीडियो मे आप देख सकते है की बाइक सवार दो युवक महिसोड़ी चौक की तरफ से बिना हेलमेट के आ रहे है। 


महिला पुलिसकर्मी द्वारा बाइक सवार युवकों को रोकने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम मे महिला पुलिसकर्मी द्वारा ताबड़तोड़ तीन झापड़ रशीद किया जाता है। पुलिस के इस रवैये से बाइक सवार युवक भोचक्के हो जाते है। लेकिन बड़ा सवाल यह है की पुलिसकर्मी द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम देना कही से भी जायज़ नहीं है। 


आये दिन ऐसी घटना बिहार मे प्रकट होती रहती है और ऐसी घटना से बिहार पुलिस के पीपल फ्रेंडली की बात बेमानी लगती है। वायरल वीडियो अब सोशल मीडिया मे तेजी से ट्रेंड कर रहा है और  जमुई पुलिस के इस रवैए की खूब भ्रत्सना हो रही है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता