ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Shreyasi Singh Car Accident: सड़क हादसे में बाल -बाल बची जमुई MLA श्रेयसी सिंह, दो बॉडीगार्ड घायल

MLA Shreyasi Singh Car Accident: जमुई एमएलए श्रेयसी सिंह के साथ अंगरक्षक की गाड़ी पटना से जमुई लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ है।

MLA Shreyasi Singh Car Accident
MLA Shreyasi Singh Car Accident
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MLA Shreyasi Singh Car Accident बिहार में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में बिहार के जमुई सीट से विधायक श्रेयसी सिंह बाल -बाल बची हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।


जानकारी के मुताबिक, जमुई एमएलए श्रेयसी सिंह के साथ अंगरक्षक की गाड़ी पटना से जमुई लौटने के क्रम में बिंद के पास बुधवार की देर शाम करीब 8:30 बजे ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई।


वहीं, इस दुर्घटना में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और एमएलए के दो अंगरक्षक घायल हो गए। उसके बाद दोनों अंगरक्षक को रात 9:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर राजीव कुमार की निगरानी में दोनों का इलाज किया जा रहा है।


इस घटना में घायल अंगरक्षक की पहचान नालंदा के रंजन कुमार और गोलू कुमार सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इन दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है । ऐसे में इलाजरत अंगरक्षक को देखने जमुई एमएलए श्रेयसी सिंह सदर अस्पताल पहुंची , जहां दोनों के स्वास्थ्य का जायजा लिया।


इधर, इस घटना को लेकर जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने बताया कि वे पटना से लौट रही थीं। उनकी गाड़ी आगे थी और अंगरक्षक की गाड़ी पीछे थी। बिना नंबर के ट्रैक्टर द्वारा अचानक बीच सड़क पर रोकने के बाद दुर्घटना हुई है।लक्जरी वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। दो अंगरक्षक को चोटें आई हैं जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं। मामले में ट्रैक्टर पर एफआईआर दर्ज करा दिया गया है।