ब्रेकिंग
पटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकापटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bihar News : IIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष IP गुप्ता पहुचें जमुई, पिता को दी श्रद्धांजलि

Bihar News : इंडियन इंकलाब पार्टी (आईआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई.आई.पी. गुप्ता ने अपनी पहली औपचारिक यात्रा के तहत जमुई जिले का दौरा किया। यह यात्रा उनके अध्यक्ष बनने के बाद की थी, और इसे उन्होंने अपनी जन्मभूमि को समर्पित किया।

इंडियन इंकलाब पार्टी, ई.आई.पी. गुप्ता, जमुई, अध्यक्ष, यात्रा, श्रद्धांजलि, बाबा साहब अंबेडकर, बिहार, विकास, समर्पण, राजनीति, समाज सेवा, प्रशासन, प्रेरणा, कर्तव्य भावना, बदलाव, समाजिक समानता, देश विकास
ई.आई.पी. गुप्ता की पहली यात्रा जमुई
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar News : इंडियन इंकलाब पार्टी (आईआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई.आई.पी. गुप्ता पहली बार अपने गृह जिले जमुई पहुंचे। यह यात्रा उनके अध्यक्ष बनने के बाद की पहली औपचारिक यात्रा थी, जिसे उन्होंने अपनी जन्मभूमि को समर्पित किया। गुप्ता मुंबई से देवघर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से चकाई, सोनो, झाझा और गिद्धौर होते हुए अपने गांव पतौना पहुंचे।  


पतौना गांव में गुप्ता ने अपने पिता के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की और भावुक होकर कहा, "मेरे पिता ने सिखाया कि समाज से जुड़ना और उसकी सेवा करना ही सच्चा नेतृत्व है। मैं उनके आदर्शों पर चलकर समाज और देश के विकास के लिए काम करूंगा।"


इसके बाद गुप्ता जमुई कचहरी चौक पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और लोगों से आशीर्वाद लिया। गुप्ता ने कहा, "बाबा साहब का जीवन हमें शिक्षा, समानता और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाता है।"


प्रेस वार्ता में गुप्ता ने कहा, "यह सिर्फ एक हजार किलोमीटर की यात्रा नहीं, बल्कि मेरी पहचान से जुड़ी है। मैं अपनी जड़ों से जुड़ने आया हूं। जमुई के लोग मेरी प्रेरणा हैं। हम मिलकर बिहार की समस्याओं का हल निकालेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "हमारी सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमें ऐसा समाज बनाना है, जहां सबको समान अवसर मिले। यही मेरी कर्तव्य भावना है, जो मुझे यहां लाई है।"


गुप्ता की यह यात्रा सिर्फ राजनीतिक नहीं थी, बल्कि यह उनके दिल की आवाज थी। जमुई और बिहार के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखी। बड़ी गाड़ियों और मोटरसाइकिलों की भीड़ ने इस यात्रा को खास बना दिया। इस संकल्प से उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में जमुई और बिहार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।