ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

Bihar News: दर्दनाक हादसे में जर्मनी में कार्यरत इंजीनियर की मौत, परिजनों ने बहू पर लगाया हत्या का आरोप; तीन साल पहले हुई थी लव मैरिज

Bihar News: बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पंचभूर झरने में स्नान के दौरान जर्मनी में कार्यरत एक आईटी इंजीनियर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की मां ने अपनी बहू

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पंचभूर झरने में स्नान के दौरान जर्मनी में कार्यरत एक आईटी इंजीनियर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की मां ने अपनी बहू पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। तीन साल पहले दोनों ने लव मैरिज किया था।


मृतक की पहचान गरही थाना अंतर्गत देवरियाबांक गांव निवासी 30 वर्षीय अतुल कुमार के रूप में हुई है, जो होली के अवसर पर अपने घर आया हुआ था। जानकारी के अनुसार, अतुल रविवार को अपनी पत्नी प्रिया के साथ झरने पर घूमने गया था, जहां यह दुखद हादसा हुआ। हालांकि, इस हादसे के बाद मामला तब और गंभीर हो गया जब अतुल की मां सरिता देवी ने अपनी बहू प्रिया पर हत्या का आरोप लगा दिया। 


उनका कहना है कि बहू प्रिया अक्सर अतुल को प्रताड़ित करती थी और घटना वाले दिन भी झरने पर जाने की ज़िद उसी ने की थी, जबकि परिवार को रांची जाना था और उसके लिए टिकट भी बुक था। सरिता देवी ने बताया कि अतुल और प्रिया की मुलाकात तीन साल पहले बेंगलुरु में हुई थी, जहां दोनों एक साथ इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। वहीं से दोनों के बीच प्रेम हुआ और बाद में उन्होंने शादी कर ली। प्रिया भी जर्मनी में इंजीनियर के तौर पर कार्यरत हैं।


दूसरी ओर, प्रिया ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह अतुल से बेहद प्यार करती थी और उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि वह इस क्षेत्र से परिचित नहीं थीं और यह महज एक हादसा था। घटना की सूचना खुद प्रिया ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गरही थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 


थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अतुल की मौत फिसलने के कारण गहरे पानी में डूबने से हुई प्रतीत हो रही है, लेकिन मामले की पूरी जांच की जा रही है। अतुल अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता रांची में ऑटो चलाकर उसे इंजीनियर बनाने में सहयोग करते रहे थे। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें