ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

जमीन के लिए हत्यारा बन गया बड़ा भाई, सिर में गोली मारकर कर दी छोटे भाई की हत्या

बिहार में भूमि विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जमुई का है जहां बड़े भाई ने छोटे भाई की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। जिस भाई ने जेल से छुड़ाने के लिए दिन रात एक कर दी उसी की हत्या जेल से छुटने के बाद बड़े भाई ने कर दी।

BIHAR POLICE
रिश्तों का कत्ल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

jamui crime: जमुई जिले के धोवघट गांव में बुधवार की देर शाम 7 बजे के करीब जमीन विवाद में बड़े भाई ने अपने ही मंझले भाई के सिर में गोली मार दी। जिसे अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान धोवघट गांव निवासी मुरारी सिंह के 36 वर्षीय पुत्र लालू सिंह उर्फ प्रमोद सिंह के रूप में की गई है। 


मृतक की पत्नी सानू देवी ने बताया कि बुधवार की देर शाम उसके बड़े भैसूर मिथिलेश कुमार उर्फ कुनकुन सिंह शराब के नशे में धुत होकर आया और उसके पति लालू सिंह उर्फ प्रमोद सिंह के साथ मारपीट करने लगा। जब उसने अपने पति को बचाने की कोशिश की तो उसको पकड़कर एक रूम में बंद कर दिया और पिस्टल से उसके पति के सिर में सामने से गोली मार दी। 


गोली लगने के बाद लालू सिंह उर्फ प्रमोद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। वही घायल को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई। इधर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर मृत्युंजय कुमार पंडित ने जांचों उपरांत लालू सिंह उर्फ प्रमोद सिंह को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता