ब्रेकिंग
पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडपटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंड

Bihar News: बिहार का दूल्हा भी SDM और दुल्हन भी...IAS अनामिका के साथ शादी के बंधन में बंधे IAS प्रवीण

आईएएस प्रवीण कुमार की शादी आइएएस अनामिका के साथ हुई.अनामिका उत्तराखंड में एसडीएम हैं तो प्रवीण नालंदा जिले के हिलसा में एसडीएम हैं. शादी गोरखपुर में और चकाई में अभिनंदन समारोह

bihar ias news,jamui news, IAS Couple Wedding, Bihar News, IAS Praveen Kumar Wedding, IAS Praveen Marriage, IAS Anamika Wedding, IAS Anamika Marriage, IAS Praveen Kumar UPSC Rank,जमुई न्यूज, बिहार समा
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

 Bihar Ias News:  IAS अनामिका के साथ शादी बंधन में बंधे IAS प्रवीण. दुल्हन उत्तराखंड के गढ़वाल में एसडीएम हैं तो दूल्हा बिहार के हिलसा में एसडीएम हैं. शादी समारोह का आयोजन गोरखपुर में हुआ,जहां दोनों परिवार एवं समाज के लोग सहित बड़ी संख्या में वर एवं वधु को आशीष देने पहुंचे थे. 

यूपीएससी की परीक्षा में आल इंडिया 7वां रैंक प्राप्त करने वाले चकाई बाजार निवासी प्रवीण कुमार परिणय सूत्र में बंध गए। प्रवीण कुमार की शादी आइएएस अनामिका के साथ हुई है. बता दें, अनामिका उत्तराखंड के गढ़वाल जिले में एसडीएम के पद पर प्रतिनियुक्त हैं. ये बिहार के गोपालगंज की मूल निवासी हैं. प्रवीण वर्तमान समय में नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल में एसडीएम के पद पर पदस्थापित हैं. 

शादी समारोह का आयोजन गोरखपुर में हुआ। यहां दोनों ही परिवार एवं समाज के लोग सहित बड़ी संख्या में वर एवं वधु के मित्र मंडली शामिल हुए। शादी संपन्न होने के बाद चकाई में वर-वधु अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में बिहार के विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, सांसद अरुण भारती, झाझा विधायक दामोदर रावत, देवघर विधायक सुरेश पासवान, पूर्व विधायक सावित्री देवी, झामुमो नेता ओंकारनाथ वर्णवाल समेत कई अधिकारी व अन्य लोग शामिल हुए।