ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar News: घर से भागकर प्रेमी-युगल ने मंदिर में की शादी, वीडियो बनाकर कहा..हम लोगों को किसी ने किडनैप नहीं किया है, जहां भी हैं खुश हैं

युवक मां से यह कहकर निकला था कि वो काम करने बनारस जा रहा है। लेकिन किसी को नहीं पता था कि वो पास की लड़की के साथ प्यार करता है और रांची जाकर दोनों ने शादी रचा ली है। वीडियो बनाकर दोनों ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी।

BIHAR POLICE
मंदिर में रचाई शादी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News: जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र के पंचेश्वरी गांव से मां को मजदूरी करने बनारस जाने की बात कह एक युवक ने अपने प्रेमिका के साथ भाग कर झारखंड के रांची में शादी रचा ली और गुरुवार को शादी करने का वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजकर इस बात की जानकारी दी। बताया जाता है कि बरहट प्रखंड क्षेत्र के पंचेश्वरी गांव निवासी गुड्डू कुमार बनारस में मजदूरी करता है। जो सरस्वती पूजा के दौरान वह अपने घर आया था। 


बताया जाता है कि गुड्‌डू का पास के ही रहने वाली संजना कुमारी से महीनों से प्रेम -प्रसंग चल रहा  था। जो 8 फरवरी को दोनों अपने घर से भाग कर रांची पहुंच गया। जहां हिंदू रीति- रिवाज के साथ एक मंदिर में शादी रचा लिया। वही शादी का वीडियो गुरुवार को अपने परिजनों को भेज कर पूरे मामले की जानकारी दी। हालांकि इसको लेकर युवक की मां रिंकू देवी ने बरहट थाने में आवेदन देकर बेटे के लापता होने की सूचना दी थी। शादी का वीडियो सामने आने पर जांच में पुलिस जुट गई है।


वही शादी का वीडियो सामने आने के बाद बरहट थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। बता दें कि बीते एक सप्ताह के अंदर आधा दर्जन से अधिक प्रेमी जोड़े ने भाग कर शादी रचाई है। जिसमें ज्यादातर शादी के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी किया है। मामले की जानकारी के बाद बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल युवक के मां के द्वारा सूचना दी गई थी जिस पर जांच की जा रही है।

Bihar News: घर से भागकर प्रेमी-युगल ने मंदिर में की शादी, वीडियो बनाकर कहा..हम लोगों को किसी ने किडनैप नहीं किया है, जहां भी हैं खुश हैं


Bihar News: घर से भागकर प्रेमी-युगल ने मंदिर में की शादी, वीडियो बनाकर कहा..हम लोगों को किसी ने किडनैप नहीं किया है, जहां भी हैं खुश हैं


Bihar News: घर से भागकर प्रेमी-युगल ने मंदिर में की शादी, वीडियो बनाकर कहा..हम लोगों को किसी ने किडनैप नहीं किया है, जहां भी हैं खुश हैं

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता