ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Bihar Inter Result 2025 : किसान की बेटी ने यूट्यूब को साथी बनाकर घर से ही की पढाई, अब राज्य भर में लहरा दिया परचम

Bihar Inter Result 2025 : इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर जज्बा हो तो जगह या माध्यम मायने नहीं रखता, आप अपनी मेहनत से सफलता की गाथा किसी भी परिस्थिति में लिख सकते हैं.

Bihar Inter Result 2025 :
प्राची वर्मा
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Inter Result 2025 : कहते हैं कि “दिल में कुछ कर दिखाने की ललक हो तो इंसान क्या कुछ नहीं कर लेता है”. ऐसा ही कुछ कर दिखाया जमुई की प्राची वर्मा ने. इन्होने तैयारी करने के लिए किसी ऊंचे कोचिंग क्लास की कोचिंग नहीं ली, ना ही ऑनलाइन क्लास ज्वाइन किया. घर से ही यूट्यूब पर पढ़ाई कर राज्य में छठा रैंक हासिल कर जिले सहित राज्य का नाम रौशन कर दिखाया।


प्राची की सफलता से पूरा विद्याल गदगद 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी इंटर के रिजल्ट में प्लस टू परियोजना कामिनी बालिका उच्च विद्यालय मलयपुर की छात्रा प्राची वर्मा ने आर्ट्स में राज्य में टॉप 10 में छठा स्थान, जबकि जिला में टॉप तीन में पहला स्थान सुनिश्चित कर अपना परचम लहराया है। प्राची को 500 में 466 अंक प्राप्त हुए हैं। प्राची के इस सफलता से पूरा विद्यालय गर्व महसूस कर रहा है।


पिता हैं साधारण किसान, माँ गृहणी

बताते चलें कि प्राची मूल रूप से पड़ोसी जिले के कुंदर गांव निवासी ब्रजेश वर्मा की एकमात्र पुत्री है। प्राची ने माध्यमिक शिक्षा ज्ञान निकेतन रेशिडेंशियल स्कूल बरबीघा शेखपुरा से ली थी और सीबीएसई बोर्ड से प्रथम स्थान प्राप्त किया था। प्राची के पिता ब्रजेश कुमार वर्मा एक साधारण किसान है। माता पूजा वर्मा गृहणी हैं। प्राची ने बताया कि उसकी इच्छा है कि वह मिनिस्ट्री जॉइन करे। पढ़ाई के लिए यूट्यूब पर दिगराज सिंह की थ्योरी और विदेशी यूनिवर्सिटी के टीचर द्वारा पढ़ाए गए टिप्स को अपनाकर घर मे ही तैयारी करती रही। प्राची को पढाने वाली शिक्षिका रीता कुमारी ने बताया कि क्लास रूम में प्राची पढ़ाए जाने वाले विषय का ध्यानपूर्वक अनुसरण करती थी।


बाकी छात्राओं को लेनी चाहिए सीख 

उसने लगन और परिश्रम से जिले के साथ-साथ राज्य में भी अपना और विद्यालय का नाम रौशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा सभ्य समाज की ओर ले जाती है। प्राची में पढ़ाई के प्रति ललक दिखता है। प्राची के इस सफलता पर पूरा विद्यालय गर्व महसूस कर रहा है। विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को प्राची के इस सफलता से सीख लेना चाहिए।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता