ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar News: दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में सेंधमारी की कोशिश, 10 इंच की दीवार को बदमाशों ने काटा

Bihar News: दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में बदमाशों ने सेंधमारी की कोशिश की। बैंक के पीछे की 10 इंच की दीवार को काट डाला है। हालांकि बैंक में चोरी करने का प्रयास असफल रहा। घटना की सू

BIHAR POLICE
बैंक में चोरी की कोशिश
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News: दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में बदमाशों ने सेंधमारी की कोशिश की। बैंक के पीछे की 10 इंच की दीवार को काट डाला है। हालांकि बैंक में चोरी करने का प्रयास असफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। 


जमुई जिला के झाझा- एनएच 333 थानाक्षेत्र के एकडारा चौक पर स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में एक बार फिर अज्ञात बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया लेकिन चोर अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। इधर घटना की जानकारी गुरुवार को शाखा प्रबंधक कृपा सेतेंग हमसोय ने झाझा थाना की पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुअनि कुंज बिहारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की।


जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि बैंक के पीछे की 10 इंच की दीवार को काटा गया है। जिसके बाद पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई। छानबीन के दौरान यह पुलिस को यह भी पता चला कि बैंक के पीछे जिस जगह पर दीवार में सेंधमारी कर बैंक में घुसकर चोरी करने का प्रयास चोर के द्वारा किया गया उस जगह पर अर्धनिर्मित मकान बना हुआ है।


जिसके सहारे चोर ने दीवार में सेंधमारी की और लॉकर को तोड़ने की कोशिश की लेकिन चोर मंसूबे में सफल नहीं हो सका। बैंक में दीवार से सटे एक बक्सा रखा हुआ था जिसमें नुकीले किसी वस्तु  से छेद किया गया है जिसके निशान मिले हैं। वही आसपास बैंक से जुड़ी कागजात भी बिखरा पड़ा था। इससे पूर्व भी 2024 के 10 दिसम्बर को भी बैंक में चोरी का प्रयास हुआ था। एक ही बैंक में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की प्रयास किये जाने की घटना को लेकर पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता