ब्रेकिंग
सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद

मलयपुर बायपास मोड़ पर शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 189 लीटर विदेशी शराब के साथ लग्जरी टाटा कार जब्त

Bihar News: जमुई जिले में शराबबंदी के बावजूद तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मलयपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक टाटा कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है, हालांकि चालक मौके से फरार होने में सफल...

मलयपुर बायपास मोड़ पर शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 189 लीटर विदेशी शराब के साथ लग्जरी टाटा कार जब्त
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मलयपुर थाना पुलिस ने बायपास मोड़ कटौना के समीप सघन वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब से लदी एक टाटा कार को जब्त किया है। हालांकि पुलिस को देख चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, मलयपुर थाना अध्यक्ष शेखर सौरभ के नेतृत्व में बायपास मोड़ कटौना के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस अभियान में एसआई स्वाति कुमारी समेत पुलिस बल के जवान मौजूद थे। इसी दौरान एक संदिग्ध टाटा कार को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देखते ही चालक घबरा गया और कुछ दूरी पहले ही वाहन रोककर खेतों की ओर भाग निकला। 


इसके बाद पुलिस ने खड़ी कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के भीतर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार से कुल 21 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की। गिनती के बाद शराब की कुल मात्रा 189 लीटर पाई गई। बरामद शराब को पुलिस ने जब्त कर थाना लाया और वाहन को भी कब्जे में ले लिया।


थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर अवैध कारोबार को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की सतर्कता और लगातार चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के कारण तस्करों की गतिविधियों पर लगाम लगाई जा रही है।


पुलिस के अनुसार, जब्त टाटा कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक और फरार चालक की पहचान की जा रही है। मामले में मलयपुर थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 


(जमुई से धीरज कुमार सिंह की रिपोर्ट)