ब्रेकिंग
First Bihar Arogya Excellence Award 2.0: फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कहा..स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ को ठीक करना हमारा मकसदनवजात की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा! परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोपबेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम! सहरसा में एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां, पसरा मातमSBI में नौकरी का बड़ा मौका! बैंक करेगा 12 हजार भर्तियां, 250 नई शाखाएं भी खुलेंगी; जानिए किन पदों पर होगी नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्तिFirst Bihar Arogya Excellence Award 2.0: फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कहा..स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ को ठीक करना हमारा मकसदनवजात की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा! परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोपबेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम! सहरसा में एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां, पसरा मातमSBI में नौकरी का बड़ा मौका! बैंक करेगा 12 हजार भर्तियां, 250 नई शाखाएं भी खुलेंगी; जानिए किन पदों पर होगी नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्ति

Bihar News : घर में घुसकर महिला को मारी गोली, 15 से ज्यादा अपराधियों की करतूत से दहला बिहार का यह जिला

Bihar News : मंगलवार देर रात घर में घुसकर एक महिला को गोली मारी गई है, इसके पहले अपराधियों ने लूटपाट की और जमकर उत्पात मचाया है.

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News : जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र अंतर्गत पहल बीघा गांव में बीते रात लगभग 2 बजे 15 से 20 की संख्या में हथियारों से लैस होकर अपराधियों ने एक घर पर धावा बोल दिया. इस दौरान बिगहा गांव की महिला स्नेह लता को गोली मार दी गई है। जिसके बाद घायल महिला के परिजनों ने महिला को पहले काको प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र में ईलाज के लिए लाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल महिला को जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया। 


सदर अस्पताल में भी घायल महिला की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है. इस मामले में घायल महिला के परिजनों ने बताया कि लूटपाट की नियत से रात के लगभग 2 बजे अचानक से 15 से 20 की संख्या में अपराधी घर में घुस गए और लूटपाट के दौरान अंधाधुंध फायरिंग भी करने लगे. जिसमें घर की महिला सदस्य स्नेहलता को गोली लगी है।


इसके अलावा घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। साथ ही घर में रखे पैसे एवं जेवरात भी लूटकर चले गए. इनकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि कुछ अपराधियों की पहचान हुई है. वहीं, इस घटना के बाद काको थाना अध्यक्ष ने लूटपाट की घटना से इनकार करते हुए बताया कि गांव में ही कुछ लोगों से इन लोगों का पुराना जमीनी विवाद चलता आ रहा था और उसी को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों की पहचान कर ली गई है और जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता